Samachar Nama
×

दूसरी बार नाना बनने वाले हैं अनिल कपूर, एक बेटे की मां सोनम फिर से हैं प्रेग्नेंट?

बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर बच्चों की किलकारियाँ गूंजने लगी हैं। कुछ दिन पहले ही कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल के साथ बेबी बंप शो करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की.....
dfsgf

बॉलीवुड के गलियारों में एक बार फिर बच्चों की किलकारियाँ गूंजने लगी हैं। कुछ दिन पहले ही कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल के साथ बेबी बंप शो करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी अपने फैन्स के साथ शेयर की थी। अब उनके बाद बॉलीवुड की इस हसीना के घर एक और नन्हे मेहमान के आने की तैयारियाँ शुरू हो गई हैं। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर फिर से नाना बनने की तैयारी में हैं। आइए जानते हैं उनकी किन बेटियों के घर जल्द ही किलकारियाँ गूंजने वाली हैं:

अनिल कपूर की बड़ी बेटी के घर आएगा नन्हा मेहमान

2018 में बिज़नेसमैन आनंद आहूजा से शादी के बंधन में बंधने वाली सोनम कपूर ने 2022 में एक बेटे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा। अब खबरों के मुताबिक, अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम दूसरी बार माँ बनने वाली हैं।

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार अपने घर नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। सोनम के एक करीबी सूत्र ने बताया, "सोनम कपूर तीन महीने से ज़्यादा की गर्भवती हैं। आहूजा और कपूर परिवार में हर कोई इस खबर से बेहद खुश है।" हालाँकि, न तो सोनम कपूर और न ही उनके परिवार ने उनकी गर्भावस्था की खबर पर कोई आधिकारिक घोषणा की है।

वायु के जन्म के बाद सोनम ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था।

अभिनेत्री के प्रशंसक उनकी दूसरी गर्भावस्था की खबर सुनकर बेहद खुश हैं। वे सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। अब वायु को भाई या बहन मिल जाएगी। साल 2022 में अपने बेटे वायु का स्वागत करने वाली सोनम कपूर (Sonam Kapoor Pregnant) सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव रहती हैं, लेकिन उन्होंने फिलहाल फिल्मों से दूरी बना रखी है।

खूबसूरत अभिनेत्री अपने बेटे वायु को मीडिया की लाइमलाइट से पूरी तरह दूर रखती हैं। हालाँकि, वह अपने बेटे का चेहरा दिखाए बिना इंस्टाग्राम पर उसकी मज़ेदार तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सोनम कपूर के फ़िल्मी करियर की बात करें तो वह साल 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड' में नज़र आई थीं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी।

Share this story

Tags