अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी, मुंबई की मेयर को ईमेल; वीडियो में जाने ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की बात
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े को शुक्रवार को भेजे गए एक ईमेल में दोनों कलाकारों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। ईमेल में अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की बात भी लिखी गई है। धमकी देने वाले ने 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच बंगले को निशाना बनाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।ईमेल में दिलजीत दोसांझ पर आत्मघाती हमले की धमकी भी दी गई है। संदेश में दावा किया गया कि यह हमला 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेने के लिए किया जाएगा। इसके अलावा ईमेल में खालिस्तान समर्थक नारे और 1984 के सिख-विरोधी दंगों का भी उल्लेख किया गया है। हालांकि, ईमेल में किए गए दावों और धमकियों की सत्यता की जांच की जा रही है।
अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को निशाना बनाने की धमकी
मुंबई की मेयर को भेजे गए ईमेल में अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। संदेश में कहा गया कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच किसी भी समय बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। इस धमकी के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं।ईमेल में धमकी देने वाले ने अपनी मंशा को 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार से जोड़ने की कोशिश की है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल जांच से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
दिलजीत दोसांझ को महालक्ष्मी रेस कोर्स में निशाना बनाने की बात
ईमेल में पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। संदेश में दावा किया गया कि 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में आत्मघाती हमला कर उन्हें निशाना बनाया जाएगा।ईमेल में अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ के बीच एक घटना का भी जिक्र किया गया है। इसमें दावा किया गया कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे और इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया जाएगा। पुलिस इन दावों की जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि धमकी देने वाले की पहचान क्या है और उसका उद्देश्य क्या था।
पुलिस ने शुरू की जांच
मुंबई की मेयर को भेजे गए ईमेल के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां ईमे के स्रोत, उसमें इस्तेमाल की गई भाषा और धमकी में बताए गए स्थानों की जानकारी जुटा रही हैं। धमकी की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा से जुड़े पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।पुलिस के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि ईमेल किसी वास्तविक साजिश का हिस्सा है या किसी ने दहशत फैलाने के इरादे से ऐसा संदेश भेजा है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के पांच दिन बाद आया ईमेल
यह धमकी ऐसे समय सामने आई है, जब पांच दिन पहले रविवार को मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग की ओर से लिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली धमकी के मामले में फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। ईमेल में दी गई धमकियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित सुरक्षा पहलुओं की जांच की जा रही है।

