कांस में इग्नोर होने पर आलिया का ट्रोलर्स को जवाब, वीडियो में बोलीं दुख कैसा प्यारे, आपने तो नोटिस किया
बॉलीवुड अभिनेत्री Alia Bhatt एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 के दौरान वायरल हुए एक वीडियो के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि इंटरनेशनल पैपराजी ने आलिया को खास तवज्जो नहीं दी। हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच आलिया ने एक ट्रोल को बेहद शालीन और स्मार्ट अंदाज में जवाब देकर लोगों का दिल जीत लिया।
दरअसल, बुधवार को आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील शेयर की थी, जिसमें वह आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन में बेहद रॉयल और एलिगेंट लुक में नजर आ रही थीं। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की।
इसी पोस्ट पर एक यूजर ने तंज कसते हुए कमेंट किया, “कितने दुख की बात है, किसी ने आपको नोटिस ही नहीं किया।” आमतौर पर सेलिब्रिटीज ऐसे कमेंट्स को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन आलिया ने इस टिप्पणी का जवाब बेहद सहज और मजाकिया अंदाज में दिया। उन्होंने लिखा, “दुख कैसा प्यारे? आपने तो मुझे नोटिस किया।”
आलिया का यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने उनकी हाजिरजवाबी और सकारात्मक रवैये की जमकर सराहना की। कई यूजर्स ने कहा कि बिना किसी विवाद या गुस्से के ट्रोल को जवाब देने का यह सबसे बेहतरीन तरीका है।
कांस फिल्म फेस्टिवल में इस बार आलिया भट्ट लगातार अपने फैशन और स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। रेड कार्पेट पर उनके अलग-अलग लुक्स ने अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत का ध्यान आकर्षित किया है।
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के दौर में आलिया का यह जवाब इस बात का उदाहरण माना जा रहा है कि आलोचनाओं का जवाब संयम और आत्मविश्वास के साथ भी दिया जा सकता है।

