मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में आलिया भट्ट-विक्की कौशल बने शोस्टॉपर, फुटेज में देंखे रैंप पर पल्लू संभालते दिखीं एक्ट्रेस
फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में बॉलीवुड सितारों का ग्लैमर देखने को मिला। शनिवार को मुंबई में आयोजित हुए इस फैशन शो में आलिया भट्ट और विक्की कौशल शोस्टॉपर बने। दोनों ने मनीष मल्होत्रा के नए मिजवान कलेक्शन को रैंप पर पेश किया। शो के दौरान आलिया अपने ब्राइडल लुक में नजर आईं, वहीं विक्की भी ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी आकर्षक दिखे।
मनीष मल्होत्रा ने इस शो में अपना नया मिजवान कलेक्शन पेश किया। यह कलेक्शन मिजवान वेलफेयर सोसाइटी के साथ उनके 15 साल के जुड़ाव को समर्पित है। मिजवान कलेक्शन अपनी पारंपरिक चिकनकारी कढ़ाई और आधुनिक फैशन के मेल के लिए जाना जाता है। शो के दौरान डिजाइनर ने इसी विरासत को नए अंदाज में पेश किया।रैंप वॉक के दौरान आलिया भट्ट और विक्की कौशल ने दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि, वॉक के दौरान आलिया के साथ एक छोटा-सा वाकया भी हुआ। रैंप पर चलते समय उन्हें अचानक अपना पल्लू संभालना पड़ा। बताया जा रहा है कि इसी दौरान शायद किसी का पैर गलती से उनके पल्लू पर पड़ गया था।
आलिया ने इस स्थिति को बेहद सहजता से संभाला। उनका संतुलन नहीं बिगड़ा और उन्होंने बिना किसी परेशानी के अपनी रैंप वॉक पूरी की। इस दौरान उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कैमरों के सामने पोज भी दिए। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में है।आलिया भट्ट ने रिया कपूर की स्टाइलिंग में पूरा कस्टम चिकनकारी कॉउचर लुक कैरी किया था। वह आइवरी रंग की ब्राइडल ड्रेस में नजर आईं। उनके आउटफिट में खूबसूरत साड़ी, ज्वेलरी और घूंघट शामिल था। पारंपरिक कढ़ाई और ब्राइडल लुक ने उनके पूरे अंदाज को खास बना दिया।
शो के अंत में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ मनीष मल्होत्रा और अभिनेत्री शबाना आजमी भी स्टेज पर पहुंचे। चारों ने साथ में पोज दिया और दर्शकों का अभिवादन किया।मिजवान शो में इस बार भी पारंपरिक भारतीय कारीगरी और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला। आलिया और विक्की की मौजूदगी ने शो को और खास बना दिया। खासकर आलिया का आइवरी ब्राइडल लुक और रैंप पर पल्लू संभालने का छोटा-सा वाकया चर्चा का विषय बना हुआ है

