अक्षय कुमार ने फिल्मों से लिया छोटा ब्रेक, वीडियो में जाने आंखों की सर्जरी के बाद स्वास्थ्य पर फोकस
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता Akshay Kumar के फैंस के लिए एक खबर सामने आई है। लगातार फिल्मों की शूटिंग और व्यस्त शेड्यूल के बीच अभिनेता ने कुछ दिनों का ब्रेक लिया है। यह ब्रेक उन्होंने हाल ही में कराई गई आंखों की सर्जरी के चलते लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार की यह सर्जरी 6 मई की सुबह की गई थी। यह एक विजन करेक्शन (दृष्टि सुधार) से जुड़ी मामूली सर्जरी थी। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार, उन्हें कुछ दिनों तक आराम करने और अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
सूत्रों के अनुसार, सर्जरी सफल रही है और एक्टर फिलहाल रिकवरी फेज में हैं। इसी कारण उन्होंने अपने काम से कुछ समय के लिए दूरी बनाई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उन्होंने अपनी अगली फिल्म केरलम के शूटिंग शेड्यूल को भी पूरा कर लिया था, जिसके बाद यह ब्रेक लिया गया है।इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे हैं और इसमें अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन और राशी खन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है।
अक्षय कुमार अपनी तेज रफ्तार शूटिंग और साल में कई फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनका यह छोटा ब्रेक उनके फैंस के लिए थोड़ा चिंता का विषय जरूर बन गया है, हालांकि डॉक्टरों ने इसे सामान्य और रूटीन सर्जरी बताया है।फिलहाल एक्टर अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर दोबारा अपने काम पर लौटेंगे। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि यह ब्रेक पूरी तरह मेडिकल कारणों से लिया गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।

