Shaitaan के बाद Ajay Devgan और R Madhvan में फिर होगी जंग, 2 दिन में हाथ लगी दूसरी बड़ी फिल्म
बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - अजय देवगन इस समय काफी डिमांड में हैं। उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं, जिनमें से दो पहले ही सिनेमाघरों में आ चुकी हैं। पहली- शैतान और दूसरी- मैदान। जहां पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। वहीं, दूसरी तरफ जल्द ही कई मेगा बजट फिल्में आने वाली हैं। इस लिस्ट में 'सिंघम अगेन', 'रेड 2', 'औरों में कहां दम था' शामिल हैं। अभी वह सिंघम अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके बाद वह 'दे दे प्यार दे 2' और 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग शुरू करेंगे।

अजय देवगन के पास इस समय जितनी भी फिल्में हैं, उनमें से ज्यादातर सीक्वल हैं। अजय देवगन की सीक्वल फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में वह भी उसी ट्रैक पर बने रहने की कोशिश में लगे हैं। अगर अभी उनकी आने वाली फिल्मों की बात करें तो सिर्फ दो फिल्में ऐसी हैं, जो किसी फिल्म की सीक्वल नहीं हैं। पहली तब्बू के साथ है- 'औरों में कहां दम था'। वहीं, उनके एक फिल्म से जुड़ने की खबरें हैं, जिसे 'मिशन मंगल' के डायरेक्टर बनाने जा रहे हैं।
#Shaitaan2 announced.... Get set for another face-off between @ajaydevgn and @ActorMadhavan... To be directed by #VikasBahl.#siddharthkannan #sidk pic.twitter.com/mr4XOHQHLw
— Siddharth Kannan (@sidkannan) May 29, 2024
साल की शुरुआत अजय देवगन के लिए अच्छी रही। उनकी फिल्म 'शैतान' 8 मार्च को रिलीज हुई। फिल्म की कहानी काले जादू पर आधारित थी। जो एक खुशहाल परिवार की जिंदगी बदल देती है। अजय देवगन ने फिल्म में कबीर ऋषि का किरदार निभाया था। वहीं, आर. माधवन वनराज कश्यप के रोल में थे। वहीं, ज्योतिका ने अजय देवगन की पत्नी का रोल प्ले किया था। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 211.06 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया था। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के तुरंत बाद ही इसके सीक्वल को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं। इस बात के भी संकेत मिल रहे थे कि फिल्म का दूसरा पार्ट आएगा। दरअसल यह फिल्म गुजराती फिल्म 'वश' का सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर रीमेक है। इसी बीच सिद्धार्थ कन्नन ने एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें 'शैतान 2' की आधिकारिक घोषणा की गई है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन और आर.माधवन के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

