Samachar Nama
×

सोनाक्षी सिन्हा की आपत्तिजनक एडिटेड तस्वीरें वायरल करने का आरोपी रिहा, पुलिस कस्टडी की मांग खारिज

सोनाक्षी सिन्हा की आपत्तिजनक एडिटेड तस्वीरें वायरल करने का आरोपी रिहा, पुलिस कस्टडी की मांग खारिज

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की आपत्तिजनक तरीके से संपादित तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में गिरफ्तार दिल्ली के युवक को मुंबई की अदालत ने रिहा करने का आदेश दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बांद्रा पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने के कारण अदालत ने पुलिस की मांग खारिज कर दी।

मामले में आरोपी की पहचान आर्यन दीपक जैन के रूप में हुई है। सोनाक्षी सिन्हा की शिकायत के बाद मुंबई की बांद्रा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के शाहदरा इलाके में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

दिल्ली से गिरफ्तार कर मुंबई लाई पुलिस

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बांद्रा पुलिस ने आर्यन दीपक जैन को सुबह करीब 10:15 बजे दिल्ली के शाहदरा स्थित जगतपुरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे विमान से सीधे मुंबई ले आई।मुंबई पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने अदालत से तीन दिन की हिरासत देने की मांग की।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद करना चाहती थी पुलिस

पुलिस ने अदालत में दलील दी कि आरोपी से पूछताछ जरूरी है। पुलिस उस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को बरामद करना चाहती थी, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर सोनाक्षी सिन्हा की आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार करने और उन्हें सोशल मीडिया पर फैलाने के लिए किया गया था।हालांकि, अदालत ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया में कानूनी नियमों का पालन नहीं किए जाने पर पुलिस की दलीलों को स्वीकार नहीं किया। इसके बाद आरोपी को रिहा करने का आदेश दिया गया।इस मामले में अभिनेत्री की शिकायत के आधार पर जांच शुरू की गई थी। फिलहाल, अदालत के आदेश के बाद आरोपी पुलिस हिरासत में नहीं रहेगा।

Share this story

Tags