Samachar Nama
×

संजय कपूर की संपत्ति पर छिड़ी कानूनी जंग, वीडियो में देंखे कोर्ट ने प्रॉपर्टी की फ्रीज; प्रिया कपूर ने EPF से पैसे निकालने की मांगी अनुमति

संजय कपूर की संपत्ति पर छिड़ी कानूनी जंग, वीडियो में देंखे कोर्ट ने प्रॉपर्टी की फ्रीज; प्रिया कपूर ने EPF से पैसे निकालने की मांगी अनुमति

Karisma Kapoor के पूर्व पति Sanjay Kapur के निधन के बाद उनके परिवार में संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद गहरा गया है। संजय कपूर की प्रॉपर्टी को कर अब उनकी पत्नी Priya Sachdev और बच्चों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसला आने तक संजय कपूर की संपत्तियों को फ्रीज करने का आदेश दिया है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के बच्चों की ओर से दावा किया गया कि उनके पास स्कूल और कॉलेज की फीस भरने तक के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। बच्चों की ओर से यह भी कहा गया कि संपत्ति विवाद के चलते आर्थिक परेशानियां सामने आ रही हैं।

इसी बीच संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर ने अदालत में एक नई याचिका दायर की है। याचिका में उन्हों अपने दिवंगत पति के EPF अकाउंट से पैसे निकालने की अनुमति मांगी है। उनका कहना है कि परिवार से जुड़े खर्चों और आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्हें इन पैसों की जरूरत है।मामले में अदालत ने फिलहाल अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कोर्ट अब सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आगे का फैसला करेगा। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला लंबा खिंच सकता है क्योंकि इसमें संपत्ति, उत्तराधिकार और वित्तीय अधिकारों से जुड़े कई जटिल मुद्दे शामिल हैं।

संजय कपूर एक जाने-माने उद्योगपति थे और उनकी संपत्ति काफी बड़ी बताई जाती है। उनके निधन के बाद परिवार के भीतर वसीयत और अधिकारों को लेकर विवाद सामने आने लगा। यही वजह है कि अदालत ने फिलहाल किसी भी प्रकार के वित्तीय लेनदेन और संपत्ति हस्तांतरण पर रोक लगाई हुई है।इस पूरे मामले ने एक बार फिर हाई-प्रोफाइल परिवारों में संपत्ति विवादों को चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फिलहाल सभी की नजर अदालत की अगली सुनवाई पर टिकी है, जहां यह तय हो सकता है कि प्रिया कपूर को EPF अकाउंट से रकम निकालने की अनुमति मिलती है या नहीं। वहीं संपत्ति विवाद का अंतिम फैसला आने में अभी समय लग सकता है।

Share this story

Tags