प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के सेट से दर्दनाक खबर, वीडियो में देंखे सड़क हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत
Prabhas की आगामी फिल्म ‘फौजी’ के सेट से एक दुखद घटना सामने आई है। Hyderabad के पास हुए सड़क हादसे में फिल्म यूनिट के एक सदस्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग को फिलहाल रोक दिया गया है।जानकारी के अनुसार, फिल्म यूनिट का वाहन मंगलवार सुबह शूटिंग लोकेशन Ramoji Film City की ओर जा रहा था। इसी दौरान Abdullapurmet के पास Hyderabad–Vijayawada Highway पर वाहन अनियंत्रित होकर सीमेंट डिवाइडर से टकरा गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार एक क्रू मेंबर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पांच अन्य घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।हादसे के बाद फिल्म के निर्देशक Hanu Raghavapudi और प्रोडक्शन टीम ने शूटिंग को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है। टीम ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है और मृतक के परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण वाहन का अचानक नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और विस्तृत कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस हादसे के बाद फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। यूनिट के अन्य सदस्यों में भी घटना को लेकर गहरा सदमा देखा जा रहा है।फिलहाल घायल क्रू मेंबर्स का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

