Samachar Nama
×

68 की उम्र में अकेले जिंदगी बिताने वाली Rekha ने कभी नहीं इस्तेमाल किया अपने पिता का सरनेम, ये है सबसे बड़ा कारण

Happy Birthday Rekha:  सिंदूर से लेकर अफेयर तक, जाने रेखा से जुड़ी हर कंट्रोवर्सी के बारें में
मनोरंजन न्यूज डेस्क। आज बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी कहीं जाने वाले रेखा का जन्मदिन है। रेखा ने आज अपनी जिंदगी के 68 साल पूरे कर लिए हैं। आपको बता दें कि रेखा का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ था। अभिनेत्री रेखा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर, खूबसूरत और शानदार अभिनेत्री हैं। जिन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान अब तक कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी हर फिल्मों में अलग-अलग किरदार से लोगों को प्रभावित किया है। इसके अलावा रेखा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती है।

Happy Birthday Rekha:  सिंदूर से लेकर अफेयर तक, जाने रेखा से जुड़ी हर कंट्रोवर्सी के बारें में

68 साल की हो चुकी रेखा की खूबसूरती के चर्चे आज भी आज भी है, रेखा जिस भी इवेंट में एंट्री करती हैं, लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नजर आते हैं। ऐसे में आज हम आपको रेखा की जिंदगी के वो अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं, जो पहले शायद ही आपको पता हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रेखा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि, रेखा का पूरा नाम भानुरेखा गणेशन है।

REKHA BIRTHDAY SPECIAL:-  रेखा ने कहा अमिताभ से ना मिली  तो मौत मंज़ूर

लेकिन वह अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं करती है। खबरों में ऐसा बताया जाता है कि रेखा अपने पिता रामास्वामी गणेशन जो जेमिनी गणेशन के नाम से मशहूर थे। इतना नहीं उन्हें किंग ऑफ रोमांस भी कहा जाता था। अभिनेत्री ने कभी अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं किया। क्योंकि वह उनसे बेहद नफरत करती थी।

Happy Birthday Rekha : मज़बूरी की वजह से आई फिल्मो में, बन गयी सबसे बड़ी सुपरस्टार

ऐसा कहा जाता है कि, उनके पिता जेमिनी गणेशन ने रेखा को अपनी बेटी नहीं माना। जबकि रेखा के पिता तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता थे। उनकी मां का नाम पुष्पा वाली था जो तमिल फिल्म इंडस्ट्री की हीरोइन थी। ऐसा कहा जाता है कि जब रेखा का जन्म हुआ था तब उनके माता पिता की शादी नहीं हुई थी। इसके अलावा अभिनेत्री रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं।

Birthday special: The untold secrets of Amitabh-Rekha’s “affair”

रेखा का अफेयर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों के साथ चला था। लेकिन उनका कोई भी रिलेशनशिप सफल नहीं रहा। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ उनका रिश्ता जोड़ा था। अमिताभ बच्चन और रेखा के प्यार के चर्चे आज भी होते है। हालांकि अभिनेता जहां अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पर्सनल लाइफ में खुश हैं, तो वहीं रेखा अकेले जिंदगी बिता रही है।

जब जया ने Rekha और Amitabh को पड़का रंगे हाथ, सरेआम के सामने मारा था थप्पड़

Share this story