Samachar Nama
×

Priyanka Chopra ने Alia Bhatt की प्रेग्नेंसी पर दी अपनी प्रतिक्रिया, वायरल हो रहा वीडियो

Priyanka Chopra से फैन ने पूछा अपनी शादी में क्यों न​हीं किया था इनवाइट, तो अभिनेत्री ने दिया ये मजेदार जवाब
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद भारत वापस आ गई है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से वह पिछले 3 सालों से भारत नहीं आ पा रही थी। हालांकि अब वह वापस आ चुकी और अपने देश लौटने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एयरपोर्ट पर मौजूद सभी लोगों का हाथ मिलाकर अभिवादन भी किया, इतना ही नहीं घर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने सबसे पहले अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें शेयर की है।

पहले से ज्यादा निडर और रचनात्मक हुईं Priyanka Chopra

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है और इसके साथ ही उन्होंने आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जब प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट से बाहर आ रही थी तब वहां मौजूद मीडिया पर्सन ने उनसे आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी के बारे में सवाल किया था।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया कर्मी को कोई जवाब नहीं दिया वो बस हल्की सी मुस्कुराकर अपनी प्रतिक्रिया दी और अपनी कार में जाकर बैठ गई। प्रियंका चोपड़ा का यह रिएक्शन देखकर फैंस खुश है। प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ऑल डेनिम लुक में वाइट स्नीकर के साथ काफी प्यारी लग रही है।

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: एक-दूसरे के हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी Read In English

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर कई स्टोरीज भी शेयर की है। जिसमे देखा जा सकता है कि वह करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण देख रही और कई तस्वीरों में मुंबई की सड़के दिखाई दे रही है। जिसको शेयर करते हुए उन्होंने का मुंबई मेरी जान कहा। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा की काम की तो वह आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमें उनकी बॉलीवुड और हॉलीवुड प्रोजेक्ट शामिल है।

PRIYANKA CHOPRA : ओप्रा के इंटरव्यू से विवादों में घिरी प्रियंका

Share this story