Samachar Nama
×

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एक हफ्ते में मिले 2.1 करोड़ व्यूज; जानें घर में क्या हुआ
 

Bigg Boss 20: सलमान खान के शो ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एक हफ्ते में मिले 2.1 करोड़ व्यूज; जानें घर में क्या हुआ

‘Bigg Boss 20’ की शुरुआत के बाद से ही शो में ड्रामा, टकराव और एंटरटेनमेंट का दौर जारी है. टीवी के साथ-साथ शो को OTT प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. माही विज, आम्रपाली दुबे, कनिका मान और काजी तौकीर समेत कई कंटेस्टेंट लगातार चर्चा में बने हुए हैं.

OTT पर ‘बिग बॉस 20’ ने बनाया रिकॉर्ड
ऑरमैक्स मीडिया के आंकड़ों के मुताबिक, ‘Bigg Boss 20’ को एक हफ्ते में 21.0 मिलियन यानी 2.1 करोड़ व्यूज मिले हैं. इस आंकड़े के साथ शो ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहला नॉन-क्रिकेट प्रॉपर्टी बन गया है, जिसने एक सप्ताह में 20 मिलियन से ज्यादा की व्यूअरशिप हासिल की है.


कब और कहां देख सकते हैं शो?
‘Bigg Boss 20’ की शुरुआत 6 सितंबर से हुई थी. शो को OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रात 9 बजे से देखा जा सकता है, जबकि Colors TV पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे होता है.
शो की मेजबानी सलमान खान कर रहे हैं. हर हफ्ते होने वाले ‘Weekend Ka Vaar’ को लेकर भी दर्शकों में खास उत्सुकता बनी हुई है.
ये कंटेस्टेंट्स शो में आ रहे नजर
इस सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं. इनमें माही विज, कनिका मान, मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, आसिफ खान, स्काउट, ईशा रिखी, काजी तौकीर, रीति तिवारी, कुशल तंवर, अरशिफा खान, अमन गांधी, रोहित खान, उदिति सिंह, यंग डीएसए और लव गिल शामिल हैं.
शुरुआत में शो की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सवाल भी उठाए थे. हालांकि, जैसे-जैसे एपिसोड आगे बढ़े, शो के कंटेस्टेंट्स और घर के विवादों ने दर्शकों का ध्यान खींचना शुरू कर दिया.
काजी तौकीर की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा
इस सीजन में काजी तौकीर लगातार सुर्खियों में हैं. घर में उनका अंदाज और एंटरटेनमेंट दर्शकों को पसंद आ रहा है. शो के होस्ट सलमान खान भी उनके प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते नजर आए हैं.

राशन टास्क में घरवालों के बीच बढ़ा तनाव
मंगलवार के एपिसोड में घर के अंदर राशन टास्क कराया गया. इस दौरान कंटेस्टेंट्स को खुद की रैंकिंग तय करनी थी. कनिका मान इस टास्क की संचालक थीं.
टास्क खत्म होने के बाद घरवालों को पूरा राशन नहीं मिल पाया. उन्हें कुल राशन का सिर्फ 60 फीसदी हिस्सा मिला. इस फैसले के बाद घर में तनाव का माहौल देखने को मिला.
वहीं, ईशा रिखी और रीति तिवारी की एक-एक लाइफलाइन भी छीन ली गई. इसके बाद ईशा काफी भावुक नजर आईं और उनकी प्रतिक्रिया ने एपिसोड को और चर्चा में ला दिया.
 

Share this story

Tags