Samachar Nama
×

बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री, वीडियो में जाने सलमान खान ने दी घर में झगड़ों को लेकर सलाह

बिग बॉस 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री, वीडियो में जाने सलमान खान ने दी घर में झगड़ों को लेकर सलाह

सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का प्रीमियर आज रात होने जा रहा है। शो शुरू होने से पहले ही दर्शकों के बीच कंटेस्टेंट्स को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। इसी बीच शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता मनोज तिवारी खास अंदाज में नजर आ रहे हैं।हालांकि, इस बार मनोज तिवारी खुद कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस के घर में नहीं जा रहे हैं, बल्कि वह अपनी बेटी रीति तिवारी को शो में भेजने पहुंचे हैं।

गाना गाते हुए स्टेज पर पहुंचे मनोज तिवारी

प्रोमो की शुरुआत मनोज तिवारी के स्टेज पर गाना गाते हुए एंट्री करने से होती है। उन्हें देखकर सलमान खान मजाकिया अंदाज में उन्हें दोबारा शो में आने को लेकर चिढ़ाते हैं।इस पर मनोज तिवारी बताते हैं कि वह इस बार खुद शो का हिस्सा बनने नहीं आए हैं, बल्कि अपनी बेटी को बिग बॉस के घर में छोड़ने आए हैं। इसके बाद उनकी बेटी रीति तिवारी स्टेज पर आती हैं और अपनी परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचती हैं।

सलमान ने दी रीति को खास सलाह

रीति तिवारी की एंट्री के बाद सलमान खान ने उन्हें बिग बॉस के घर के माहौल को लेकर सलाह दी। उन्होंने घर के अंदर होने वाले विवादों और छोटी-छोटी बातों पर होने वाले झगड़ों का जिक्र किया।सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि घर में अंडों को लेकर लड़ाई मत करना। बिग बॉस के घर में अक्सर खाने-पीने और रोजमर्रा की चीजों को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच बहस देखने को मिलती है।इसके बाद सलमान ने मनोज तिवारी की मौजूदगी में मजाक करते हुए कहा, “ऐ बाप पे मत जाना।” सलमान का यह अंदाज प्रोमो में दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

बिग बॉस के नए सीजन को लेकर उत्साह

‘बिग बॉस 20’ के प्रीमियर से पहले शो को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। हर साल की तरह इस बार भी शो में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं।मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री ने शो को लेकर चर्चा और बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि बिग बॉस के घर में उनका सफर कैसा रहता है और वह दर्शकों के बीच कितनी लोकप्रिय हासिल कर पाती हैं।सलमान खान की होस्टिंग और कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले विवादों के कारण बिग बॉस हर सीजन में सुर्खियों में रहता है। नए सीजन में भी मनोरंजन, ड्रामा और मुकाबले का तड़का देखने को मिलने की उम्मीद है।

Share this story

Tags