Bigg Boss 20 Eviction: रातों-रात बेघर हुईं मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी, एलिमिनेशन पर उठे सवाल
‘बिग बॉस 20’ के घर में इस समय रिश्तों और दोस्तियों का समीकरण तेजी से बदलता नजर आ रहा है। हफ्ते की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स के बीच नई बॉन्डिंग और बदलते रिश्तों ने शो को काफी दिलचस्प बना दिया है। इसी बीच कैप्टेंसी टास्क के दौरान ऐसा ट्विस्ट सामने आया, जिसने पूरे घर के गेम को बदल दिया।शो में पहली बार मिड-वीक एविक्शन की चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर सामने आ रही खबरों के मुताबिक, एक कंटेस्टेंट का सफर अचानक खत्म हो गया है। इस खबर के बाद घर के बाकी सदस्यों के साथ-साथ दर्शकों के बीच भी हलचल बढ़ गई है।
कैसे हुआ मिड-वीक एविक्शन?
बताया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 20’ में 11 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन की लिस्ट में थे। इसी दौरान बिग बॉस ने उदिति, माही विज और यंग डीएसए को सीक्रेट रूम में बुलाया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों को एक अहम फैसला लेने की जिम्मेदारी दी गई। उन्हें आपसी सहमति से घर के किसी एक सदस्य का नाम चुनना था और उनके इस फैसले का सीधा असर उस कंटेस्टेंट के शो में सफर पर पड़ना था।तीनों ने बातचीत के बाद रीति तिवारी का नाम चुना। इसके बाद खबर सामने आई कि रीति तिवारी को शो से बाहर कर दिया गया है।
दो लाइफलाइन खत्म होने के बाद बाहर हुईं रीति?
सामने आई जानकारी के अनुसार, रीति तिवारी की एक लाइफलाइन पहले ही खत्म हो चुकी थी। इसके बाद दूसरी लाइफलाइन भी जाने के कारण उनका एविक्शन हो गया।हालांकि, रीति तिवारी के मिड-वीक एविक्शन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर इसे लेकर लगातार चर्चा हो रही है और कई पोस्ट में उनके शो से बाहर होने का दावा किया जा रहा है।अगर यह एविक्शन आधिकारिक तौर पर कन्फर्म होता है, तो ‘बिग बॉस 20’ के घर में आने वाले दिनों में नॉमिनेशन, दोस्ती और कंटेस्टेंट्स की रणनीति पर इसका बड़ा असर देखने को मिल सकता है।

