Samachar Nama
×

   Bigg Boss 20 Controversy: तीसरे दिन ही हाईवोल्टेज ड्रामा, दो गुटों में बंटता दिखा घर
 

   Bigg Boss 20 Controversy: तीसरे दिन ही हाईवोल्टेज ड्रामा, दो गुटों में बंटता दिखा घर


‘बिग बॉस 20’ का घर तीसरे दिन ही लड़ाई-झगड़ों का अखाड़ा बनता नजर आया. शो की शुरुआत में जो कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के साथ दोस्ती करते दिखाई दे रहे थे, अब उनके बीच मतभेद भी सामने आने लगे हैं. किचन के काम से लेकर कैप्टेंसी टास्क तक घर में जमकर हंगामा देखने को मिला. सबसे पहले मैरी कॉम और रिति तिवारी के बीच तीखी बहस हुई, इसके बाद कैप्टेंसी टास्क के दौरान आसिफ खान और काजी तौकीर आमने-सामने आ गए.


Mary Kom और रिति तिवारी के बीच जमकर बहस
तीसरे दिन घर में खाना बनाने और किचन के काम को लेकर विवाद शुरू हुआ. इसी दौरान मैरी कॉम ने रिति तिवारी को लेकर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस छिड़ गई.
मैरी कॉम ने रिति को लेकर कहा कि जैसे ही खाने की खुशबू आई, वह खाने के लिए आ गईं. इस दौरान उन्होंने रिति को ‘मोटी’ भी कह दिया. मैरी की बात पर आसिफ ने तुरंत आपत्ति जताई और उन्हें ऐसा शब्द इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा.
इसके बाद रिति और मैरी के बीच बहस बढ़ गई. मैरी ने रिति से कहा कि सिर्फ खाना खाने के लिए किचन में आने के बजाय घर के कामों में भी हाथ बंटाना चाहिए. इस विवाद ने घर के माहौल को काफी गरमा दिया.


घर की लड़कियों के मेकअप पर भी मैरी ने किया कमेंट
एपिसोड में मैरी कॉम घर की कुछ लड़कियों के मेकअप को लेकर भी बात करती नजर आईं. उन्होंने कहा कि घर में लड़कियां काफी ज्यादा मेकअप करती हैं और उन्हें यह थोड़ा अजीब लगता है.
मैरी ने अपने बारे में बताते हुए कहा कि वह आमतौर पर बाहर शॉपिंग करने जाती हैं, तभी इतना मेकअप करती हैं. उनका यह कमेंट भी घर में चर्चा का विषय बन गया.


Captaincy Task में आसिफ और काजी की भिड़ंत
कैप्टेंसी टास्क ने घर के माहौल को और ज्यादा तनावपूर्ण कर दिया. पिछले एपिसोड में यंग डीएसए, गुल्लू और आसिफ खान पहले कैप्टेंसी के दावेदार बने थे. इसके बाद घर में कैप्टेंसी टास्क कराया गया, जिसकी संचालक माही विज थीं.
टास्क के दौरान आसिफ खान और काजी तौकीर के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज तक की नौबत आ गई. इसी दौरान आसिफ ने काजी को धक्का भी दे दिया.


झगड़े के बीच मारपीट तक पहुंचा मामला
आसिफ के धक्का देने के बाद काजी ने भी गुस्से में तीखी प्रतिक्रिया दी. दोनों एक-दूसरे को लगातार जवाब देते रहे. हालात बिगड़ने पर आसिफ दोबारा काजी की तरफ बढ़े और उन्हें मारने की कोशिश करते दिखाई दिए.
वहीं आम्रपाली ने भी काजी के व्यवहार पर सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि काजी लड़कियों को धक्का दे रहे हैं और उन्हें टास्क से बाहर किया जाना चाहिए. इसके बाद आम्रपाली और काजी के बीच भी बहस शुरू हो गई.
घर के दूसरे सदस्यों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की. मामला इतना बढ़ गया कि कैप्टेंसी टास्क को बीच में ही रोकना पड़ा.


अगले एपिसोड में भी जारी रहेगा विवाद
‘बिग बॉस 20’ में तीसरे दिन ही विवादों का सिलसिला शुरू हो गया है. मैरी कॉम और रिति तिवारी की बहस से लेकर आसिफ और काजी की भिड़ंत तक, घर में लगातार तनाव देखने को मिला. अब अगले एपिसोड में कनिका मान और अर्शिफा के बीच भी जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा, यानी आने वाले एपिसोड में भी ड्रामा कम होने के आसार नहीं हैं.
 

Share this story

Tags