Samachar Nama
×

Bigg Boss 20: फैमिली मैसेज सुनकर भावुक हुए कंटेस्टेंट्स, माही ने किया शो छोड़ने का फैसला

Bigg Boss 20: फैमिली मैसेज सुनकर भावुक हुए कंटेस्टेंट्स, माही ने किया शो छोड़ने का फैसला

'बिग बॉस 20' के लेटेस्ट एपिसोड में जमकर ड्रामा और इमोशनल पल देखने को मिले। एक तरफ घरवालों के बीच अरिशफा की पढ़ाई और हाइट को लेकर विवाद हुआ, तो दूसरी तरफ फैमिली के मैसेज सुनकर कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो गईं। वहीं, आने वाले एपिसोड में माही घर छोड़ने का फैसला करती नजर आएंगी।

अरिशफा को लेकर यंग और स्काउट से हुई बहस

एपिसोड की शुरुआत में यंग ने अरिशफा की पढ़ाई को लेकर टिप्पणी की। इसके बाद स्काउट ने उनकी हाइट का मजाक उड़ाया। इन बातों से नाराज होकर अरिशफा ने दोनों से बहस शुरू कर दी। घर में इस मुद्दे को लेकर काफी देर तक विवाद चलता रहा।

वहीं, यंग ने काजी तौकीर से आम्रपाली को लेकर टिप्पणी नहीं करने की बात कही। उन्होंने काजी से कहा कि आम्रपाली पर बच्चे बेचने जैसे आरोप लगाना ठीक नहीं है। इस मुद्दे पर दोनों के बीच भी तीखी बहस हुई। बाद में स्काउट, यंग और आम्रपाली ने फैसला किया कि वे आगे से अरिशफा के बारे में चर्चा नहीं करेंगे।

कैप्टेंसी टास्क में परिवार के संदेश सुनकर रोए घरवाले

इसके बाद बिग बॉस ने घरवालों को कैप्टेंसी टास्क दिया। इसमें कंटेस्टेंट्स को अपने परिवार का संदेश सुनने के लिए अपनी किसी लाइफलाइन का त्याग करना था। टास्क की शुरुआत मनीष से हुई। उन्हें काजी तौकीर की फैमिली का मैसेज सुनने और अपनी एक लाइफलाइन वापस पाने में से किसी एक विकल्प को चुनना था। मनीष ने फैमिली मैसेज को प्राथमिकता दी। अपने परिवार का संदेश सुनकर काजी भावुक हो गए और उन्होंने मनीष का शुक्रिया अदा किया।

दूसरी तरफ आम्रपाली को इस बात की चिंता हुई कि कोई अपने फायदे के लिए कैसेट तोड़ सकता है। इस दौरान वह भी भावुक नजर आईं। वहीं, गुल्लू को कनिका की फैमिली का मैसेज सुनने का मौका मिला। इसके लिए उन्हें अपनी दो लाइफलाइन बचाने या कनिका का संदेश सुनने में से एक विकल्प चुनना था। गुल्लू ने कनिका के लिए अपनी लाइफलाइन का त्याग कर दिया। उनका यह फैसला देखकर कनिका भावुक हो गईं।

क्या बिग बॉस छोड़ देंगी माही?

आने वाले एपिसोड में एक और बड़ा ड्रामा देखने को मिल सकता है। शो के प्रोमो के मुताबिक, लव की मां माही के लिए एक संदेश भेजेंगी। इस संदेश में वह माही के खिलाफ बातें करती नजर आएंगी। इसे सुनकर माही को काफी बुरा लगेगा।

माही को लगेगा कि बिग बॉस जानबूझकर उन्हें नकारात्मक रूप में दिखा रहे हैं। वह इस दौरान रोने लगेंगी और शो छोड़ने का फैसला करती नजर आएंगी। अब देखना होगा कि माही सच में बिग बॉस का घर छोड़ती हैं या फिर घरवाले उन्हें ऐसा करने से रोक लेते हैं।

Share this story

Tags