समय रैना को बड़ी राहत ! सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों पर टिप्पणी मामले में सभी FIR कीं रद्द, जानें कोर्ट ने क्या कहा
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' शो में दिव्यांग लोगों के बारे में असंवेदनशील टिप्पणी करने के लिए समय रैना और अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR को रद्द कर दिया है। यह मामला शो के पहले सीज़न के एक एपिसोड से जुड़ा था, जिसमें ऐसी टिप्पणियां की गई थीं।
इस घटना के बाद, समय रैना समेत पैनलिस्टों को काफी विवाद का सामना करना पड़ा और उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई। इसके बाद, कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए, समय रैना ने दिव्यांग लोगों की मदद के लिए फंड इकट्ठा किया और उनके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए; इन कदमों को देखते हुए, कोर्ट ने अब इस मामले में दर्ज सभी FIR को रद्द करने का बड़ा फैसला सुनाया है।
**इन लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी**
गौरतलब है कि इस मामले में समय रैना के साथ-साथ विपुल गोयल, बलराज घई और सोनाली ठक्कर के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी। हालांकि, अब उन सभी को राहत मिल गई है और उनके खिलाफ दर्ज FIR रद्द कर दी गई हैं। कोर्ट को बताया गया कि उस समय दिव्यांगों के लिए काम करने वाले संगठनों को आर्थिक मदद दी गई थी और एक शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने यह अहम फैसला सुनाया।

