Bharti Singh जल्द बनने वाली है मां, कहा प्रेग्नेंट महिलाओं को लेकर लोगों की सोच बदलनी है
मनोरंजन न्यूज डेस्क। भारत की मशहूर महिला कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही मां बनने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता पिता बनने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर करते हुए फैंस को दी थी। अभिनेत्री और कॉमेडियन भारती सिंह 5 महीने की प्रेग्नेंट है। अब इसी बीच भारतीय सिंह ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। जिसमे उन्होंने बताया है कि वो और हर्ष लिंबाचिया डिलीवरी होने तक काम करेंगे, जिससे बेबी के आने के बाद वो दोनों निश्चित होकर उसके साथ टाइम बिता सकें।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इन दिनों कलर्स के मशहूर शो हुनरबाज को होस्ट कर रहे हैं। ये दोनों शो में एंकरिंग करते हुए एक साथ पल बिता रहे हैं। भारती सिंह ने कहा कि, वो सभी की सोच भी बदलेगी। भारती सिंह खुद को पहली प्रेग्नेंट एंकर कह रही है।
उनके इस वीडियो को कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में भारती सिंह प्रेगनेंसी के दौरान शूटिंग करने के अनुभव को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं और उन्होंने बताया कि, किस तरह उनकी मां इस हालात में काम करने को लेकर परेशान हैं।
बस कुछ ही देर में रिलीज होगा Deepika Padukone की फिल्म Gehraiyaan का ट्रेलर

भारती सिंह बताती है कि, जब पहले दिन सूट पर दिन गई थी तो उन्हें दुआओं की जगह चेतावनी मिल रही थी। भारती सिंह का कहना है कि, एक प्रेग्नेंट वर्किंग वुमन को लेकर लोगों की सोच में बदलाव लाना चाहती है। आपको बता दें कि, टीवी और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की ऐसे कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान काम किया है।
Dhanush और एश्वर्या के तलाक पर बोले पिता, बताया ये एक आम पति पत्नी का झगड़ा है

जब बॉक्स आफिस पर Akshay Kumar, Prabhas और Ranbir Kapoor में होगा महाक्लैश

