Samachar Nama
×

बेटे के टीनएजर बनने पर रुपाली गांगुली ने लुटाया प्यार, बोलीं-हैप्पी बर्थडे बेटा रुद्रांश

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री रुपाली गंगुली मंगलवार को अपने बेटे रुद्रांश का जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी।

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री रुपाली गंगुली मंगलवार को अपने बेटे रुद्रांश का जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी।

अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अभिनेत्री बेटे रुद्रांश के साथ गाना 'इस दिवाने लड़के' पर शानदार डांस मूव्स के साथ लिपसिंक करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी इस पोस्ट के जरिए मां बनने के सफर को भी सेलिब्रेट किया। उनका कहना है कि बेटा रुद्रांश अब 13 साल का हो गया, जिसके साथ-साथ मां बने भी उन्हें 13 साल हो गए।

अभिनेत्री ने बेटे को बधाई देते हुए लिखा, "मेरी शान, खुशी, भगवान की तरफ से दिया सबसे बड़े आशीर्वाद, बेटे रुद्रांश को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। रुद्रांश, अब तुम आधिकारिक तौर पर टीनएजर बन गए हो और मुझे मम्मी बने 13 साल पूरे हो गए हैं, हैप्पी बर्थडे टू मी।"

उन्होंने अपने बेटे को लेकर कहा, "तुम्हारी पहली छोटी सी मुस्कान से लेकर आज तुम जिस प्यारे से लड़के के रूप में बड़े हो रहे हो, तुम्हें बड़ा होते देखना मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत सफर रहा है, है और हमेशा रहेगा। मुझे अपनी मम्मी के रूप में चुनने के लिए शुक्रिया मेरे प्यारे, विनम्र और चमत्कारी बच्चे तुमसे सबसे ज्यादा प्यार है।"

रुपाली गांगुली ने 6 फरवरी 2013 को व्यवसायी और विज्ञापन फिल्म निर्माता अश्विन के. वर्मा से शादी की। इस दंपती का एक बेटा है, जिसका नाम रुद्रांश है। हालांकि, अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने आध्या नाम की एक बच्ची को आंशिक रूप से गोद लिया है और वह उसकी कानूनी अभिभावक भी हैं।

रूपाली का कहना है कि आध्या उनके दिल के बहुत करीब है और वह उसे हर तरह से अपनी बेटी मानती हैं। अभिनेत्री टीवी सीरियल 'अनुपमा' में नजर आ रही हैं। यह शो एक ऐसी गृहिणी की कहानी है, जो परिवार के लिए सभी त्याग करती है, लेकिन सम्मान न मिलने पर अपने आत्म-सम्मान के लिए नई पहचान बनाती है।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story