मुंबई की चमक के पीछे ठगी, वीडियो में जाने संघर्ष और बिना फीस काम करने का दर्द
मुंबई की ग्लैमर इंडस्ट्री की चमक जितनी आकर्षक दिखती है, उसके पीछे उतना ही कठिन संघर्ष और चुनौतियों का लंबा सफर भी छिपा होता है। इसी संघर्ष की एक मिसाल अभिनेत्री और डांसर Nora Fatehi की कहानी में देखने को मिलती है, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने से पहले कई मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। रिपोर्ट्स और पुराने इंटरव्यू के अनुसार, नोरा फतेही ने अपने शुरुआती करियर में कई तरह की परेशानियों का सामना किया। दावा किया जाता है कि काम दिलाने के नाम पर उनसे करीब 20 लाख रुपये की ठगी भी हुई, जिसने उनके शुरुआती संघर्ष को और कठिन बना दिया।
मुंबई में अपने शुरुआती दिनों के बारे में उन्होंने यह भी बताया था कि उन्हें कई बार बिना फीस के गानों और प्रोजेक्ट्स में काम करना पड़ा। “दिलबर” जैसे हिट गानों से पहले का यह दौर उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, जहां उन्हें अक्सर अनदेखा किया गया और कई बार आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।कनाडा से भारत आकर उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने के लिए वेटर के काम से लेकर लगातार ऑडिशन देने तक हर संभव कोशिश की। कई असफलताओं के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार अपने हुनर को निखारती रहीं।
धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाई और वह बॉलीवुड में एक पहचान बनाने में सफल रहीं। आज नोरा फतेही को उनकी डांस परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाना जाता है, लेकिन उनका यह सफर बताता है कि सफलता के पीछे अक्सर संघर्ष, धैर्य और लगातार मेहनत की बड़ी भूमिका होती है।फिलहाल उनकी यह कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है कि मुश्किल हालात भी अगर हिम्मत न हारें तो सफलता जरूर मिलती है।

