Samachar Nama
×

'सूर्या: अंत से आरंभ तक' का पोस्टर आया सामने, अतीत और वर्तमान के बीच उलझे सनी देओल

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सनी देओल की आगामी एक्शन और क्राइम ड्रामा फिल्म फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के मेकर्स ने सोमवार को मोशन पोस्टर रिलीज किया है।

मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता सनी देओल की आगामी एक्शन और क्राइम ड्रामा फिल्म फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' के मेकर्स ने सोमवार को मोशन पोस्टर रिलीज किया है।

अभिनेता सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्ट रिलीज किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "अतीत और वर्तमान के बीच उलझा, वो सच्चाई का पता लगाता है। पेश है आप सभी के सामने कमल मुकुट की सूर्या: अंत से आरंभ तक। 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में।"

दमदार लुक में सनी देओल की पहली झलक एक ऐसे किरदार की ओर इशारा करती है, जो अपने अतीत से जूझ रहा है और एक अनसुलझे सच की तलाश में है। उनकी गहरी नजर और गंभीर अंदाज उनके अब तक के बड़े पर्दे वाले अंदाज से बिल्कुल अलग है। मोशन पोस्टर 'सूर्या' की दमदार दुनिया से रूबरू कराता है, जिसकी टैगलाइन है, "अंत से आरंभ तक।"

फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो सच को उजागर करने और अनसुलझे सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश कर रहा है। जो शुरुआत जवाबों की तलाश के रूप में शुरू होती है, वह धीरे-धीरे एक उलझी हुई कहानी में बदल जाती है। यह हमें रहस्य, इमोशन और टकराव से भरी क्राइम ड्रामा कहानी की ओर ले जाती है।

फिल्म में अभिनेता सनी देओल का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलेगा, जिसमें जांच-पड़ताल के साथ-साथ निजी जद्दोजहद और उनकी दमदार मौजूदगी भी शामिल है।

एम. पद्मकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म में रवि किशन, जिशु सेनगुप्ता और प्रज्ञा जायसवाल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे, जो इस क्राइम थ्रिलर को और भी दिलचस्प बनाते हैं। इसमें सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल और जिशु सेनगुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'सूर्या' को एमएम मूवीज के बैनर तले बनाया गया है, जिसके प्रोड्यूसर दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट और लोकेश मुकुट हैं, साथ ही कमल मुकुट भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 20 नवंबर, को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story