Asim Riaz ने Shehnaaz Gill को किया ट्रोल, तो सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस ने जमकर सुनाई खरी खोटी
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बीते दिन यानी 26 दिसंबर को टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन 13 की प्रतियोगिता रह चुकी शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में शहनाज गिल अपने दोस्त की सगाई में डांस करती हुई दिखाई दी थी। इसके अलावा कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमे वो अपने दोस्तों के साथ पोज दे रही थी। शहनाज गिल की तस्वीर और वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस अनुमान लगा रहे थे कि, वो पुरानी गमों को बुलाकर अब एक नई जिंदगी की शुरुआत कर रही है। इस तस्वीर और वीडियो के सामने आने के बाद उनके चाहने वाले भी खुश थे कि, अभिनेत्री नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रही है। हालांकि कुछ लोगों को ये बात रास नहीं आई।
Nalla ka project aw raha hay isliya ya sab kiya koye fayda nahi 👎 Nalla
— Paru(sidnaaz❤️) (@sidnaaz_paru) December 27, 2021
SHAME ON ASIM RIAZ https://t.co/7XctZkMnhS

जिन लोगों को शहनाज गिल की ये बात रास नहीं आई उस लिस्ट में सबसे पहले नाम शहनाज के को कंटेस्टेंट असिम रियाज शामिल है। सोशल मीडिया पर अभिनेता और मॉडल असिम रियाज ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट को सुनने के बाद अभिनेत्री शहनाज गिल के चाहने वालों को तगड़ा झटका लगा और उन्होंने असिम रियाज को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Just saw few dancing clips … seriously people get over loved ones so soon 👏
— Asim Riaz (@imrealasim) December 27, 2021
Kya baat
kya baat..…. #Newworld
असिम रियाज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, कुछ नाचने के वीडियो देखे, कमाल की बात है कुछ लोग अपने खास लोगों को खोने के गम में इतनी जल्दी कैसे उबर जाते हैं।

क्या बात क्या बात। असिम रियाज का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद भी शहनाज गिल के चाहने वाले रिएक्ट कर रहे है। असिम रियाज के ट्वीट पर अभिनेत्री शहनाज गिल के चाहने वाले अभिनेता की धज्जियां उड़ा रहे है। आसिम रियाज को जमकर खरी खोटी सुनाया जा रहा है। इसके अलावा खुद सिद्धार्थ शुक्ला के फैंसने भी आसिम रियाज को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे है।
A gift for you @imrealasim 🙂🔥
— Jatti ᥫ᭡ ˢʰᵉʰⁿᵘᵃʳʸ ✨ (@_jatti_attitude) December 27, 2021
You're Trending at no.1 in India...!!
Next time soch kar pnga lena ..!!!
SHAME ON ASIM RIAZ ... Nalla...!! pic.twitter.com/ZWFgEKHnsb
लोगों द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसमे कई लोगों ने असिम रियाज पर जमकर भड़ास निकाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का निधन सितंबर के महीने में हुआ था जिससे अभिनेत्री शहनाज गिल पूरी तरह से टूट गई थी और उन्होंने खुद को सोशल मीडिया और सभी से दूर कर लिया था। हालांकि अब वो धीरे-धीरे ही सही पर नॉर्मल लाइफ जीने की कोशिश कर रही हैं।


