Samachar Nama
×

 Arvind Trivedi नहीं रहे रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी

Arvind Trivedi: रमानंद सागर की रामयण में रावण का रोल प्ले करने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन, लक्ष्मण ने शेयर किया पोस्ट

मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर पौराणिक कथा पर आधारित शो रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। बता दें कि 6 अक्टूबर की सुबह अरविंद त्रिवेदी के निधन की खबरें सामने आई है। रामानंद सागर के टीवी शो रामायण में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके एक करीबी रिश्तेदार ने उनके निधन की पुष्टि की है।

Ravana mandodari vivah: शिव के वरदान से हुआ था रावण मंदोदरी का विवाह, पढ़ें इससे जुड़ी कथा

अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ ने जानकारी देते हुए कहा कि, 5 अक्टूबर की रात 10 बजे वो परलोक सिधार गए। दो-तीन दिन से काफी बीमार थे। हालांकि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी। अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन के बाद एक बार फिर से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। रामायण में उनके साथ काम करने वाले कलाकार ने भी उनको श्रद्धांजलि दी है।

Arvind Trivedi: रमानंद सागर की रामयण में रावण का रोल प्ले करने वाले अरविंद त्रिवेदी का निधन, लक्ष्मण ने शेयर किया पोस्ट

लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी, राम का रोल निभा चुके अरुण गोविल और सीता माता का रोल निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने अरविंद त्रिवेदी के निधन पर शोक प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Ramayan सीरियल का वो खतरनाक रावण, आज इस तरह बिता रहा है अपनी जिन्दगी

अरुण गोविल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक धार्मिक सरल स्वभाव इंसान और मेरे अति प्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया।

Ramayan TV: एक बार फिर से टीवी पर टेलीकास्ट होगी रमानंद सागर की रामायण, चैनल ने किया ऐलान

अभिनेत्री दीपिका ने लिखा कि, उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना एक बहुत अच्छे इंसान। सुनील लहरी ने लिखा कि, दुखद समाचार है हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

Ramayan सीरियल का वो खतरनाक रावण, आज इस तरह बिता रहा है अपनी जिन्दगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना काल में अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाहें भी उड़ चुकी थी। बता दें कि रामायण के अलावा उन्होंने करीब 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।

Share this story

Tags