Samachar Nama
×

अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से की शादी, वीडियो में जाने गोवा में पूरी की कानूनी प्रक्रिया; खास अनुमति से 15 दिन का इंतजार भी हुआ खत्म

अर्जुन रामपाल ने गैब्रिएला डेमेट्रियड्स से की शादी, वीडियो में जाने गोवा में पूरी की कानूनी प्रक्रिया; खास अनुमति से 15 दिन का इंतजार भी हुआ खत्म

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ शादी कर ली है। कपल ने शुक्रवार को गोवा में अपनी शादी कानूनी तौर पर रजिस्टर्ड कराई। दोनों ने उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचकर शादी की औपचारिकताएं पूरी कीं। इस खास मौके पर उनके कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद रहे।अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहे हैं। अब दोनों ने अप रिश्ते को कानूनी रूप से शादी का दर्जा दे दिया है।

मापुसा के सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में हुई शादी

रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और गैब्रिएला ने शुक्रवार को उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों ने आवश्यक दस्तावेजों और औपचारिकताओं को पूरा किया।सब-रजिस्ट्रार सूरज वर्नेकर ने बताया कि इस शादी का रस्ट्रेशन गोवा के यूनिफॉर्म सिविल कोड के तहत किया गया है। इस दौरान कपल के करीबी दोस्त भी मौजूद थे।

15 दिन के इंतजार से मिली छूट

गोवा के स्थानीय कानून के अनुसार शादी की प्रक्रिया में पहले और दूसरे हस्ताक्षर के बीच सामान्य तौर पर 15 दिनों का इंतजार करना जरूरी होता है। हालांकि, अर्जुन और गैब्रिएला ने इस अवधि को माफ कराने के लिए विशेष अनुमति ली।रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने स्थानीय कोर्ट के असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर से 15 दिन की अनिवार्य अवधि में छूट देने की अनुमति हासिल की। इसके बाद दोनों ने शुक्रवार को शादी का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया।

लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं अर्जुन और गैब्रिएला

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स काफी समय से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। दोनों के दो बेटे भी हैं। अर्जुन और गैब्रिएला लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया है।अर्जुन की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने मॉडल और अभिनेत्री मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं। बाद में अर्जुन और मेहर अलग हो गए थे।

वहीं, गैब्रिएला और अर्जुन की शादी की खबर सामने आने के बाद उनके फैंस और करीबी लोगों के बीच खुशी का माहौल है। गोवा में करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब दोनों आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए हैं।

Share this story

Tags