Samachar Nama
×

4 साल बाद चकदा एक्सप्रेस से फिल्मों में वापसी कर रही Anushka Sharma, रिलीज हुआ धांसू टीजर

anushka

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्मों में वापसी करने वाली है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को आपने पिछली बार फिल्म जीरो में देखा गया था। इसके बाद वो किसी भी फिल्म में बतौर अभिनेत्री नहीं नजर आई हैं। लेकिन अब वो लंबे वक्त के बाद अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर आ रही है जिसका ऐलान भी अनुष्का शर्मा ने कर दिया है। अनुष्का शर्मा अपनी अगली फिल्म चकदा एक्सप्रेस को लेकर जल्द ही अपने चाहने वालों के बीच पहुंचने वाली है।

ANUSHKA SHARMA :अनुष्का ने सोशल मीडिया पर नकारात्मकता को लेकर शेयर की स्टोरी

ताजा खबरों के अनुसार ये कहा जा रहा है कि, उनकी ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी। जिसकी जानकारी खुद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक वीडियो शेयर करते हुए दिया है, साथ ही अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म का टीजर जारी किया है। इसी के साथ उन्होंने पहला लुक भी शेयर कर दिया है। जिसमे उनका अवतार देखकर ये लग रहा है कि ये फिल्म धमाका करने वाली है।

बॉलीवुड एहतियात बरतने के मामले में अच्छा है: Anushka Sharma

इस फिल्म में अनुष्का शर्मा एक क्रिकेटर का किरदार निभाएंगी। आपको बता दें कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान झूलन गोस्वामी की कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लेकर आने वाली है। अनुष्का शर्मा फिल्म में झूलन गोस्वामी का किरदार निभाएंगी। फिल्म के टीजर में अनुष्का क्रिकेट के मैदान पर धमाकेदार एंट्री करती दिखाई दे रही है।

Anushka Sharma: साल 2022 में भी फिल्मों में नहीं नजर आएंगी अनुष्का शर्मा, कोरोना काल में लिया ये बड़ा फैसला

सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर इस वक्त सुर्खियों में है। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा को साल 2018 में रिलीज फिल्म जीरो में आखरी बार देखा गया था। अब वो 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही है।

Anushka Sharma Wears a Striking Maternity Dress Worth Rs 2.5k, Cheers For Husband Virat Kohli From The Stands

Share this story