Samachar Nama
×

'अनुपमा' एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय ऐसे मनाएंगी जन्माष्टमी, कृष्ण की इस सीख को जिंदगी में उतारने की करती हैं कोशिश

मुंबई, 3 सितंबर (आईएएनएस)। टीवी शो 'अनुपमा' में नजर आ रही एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय इस साल जन्माष्टमी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनके लिए जन्माष्टमी सिर्फ एक त्योहार नहीं है बल्कि परिवार के साथ समय बिताने, पूजा-पाठ करने और भगवान कृष्ण की शिक्षाओं को अपनी जिंदगी से जोड़ने का भी मौका है। उन्होंने बताया कि वह इस खास दिन को अपने परिवार के साथ मनाना पसंद करती हैं। वह त्योहार का आनंद लेने के साथ-साथ कुछ समय प्रार्थना में बिताती हैं और कोशिश करती हैं कि कृष्ण की कही बातों के असली मतलब को अपनी जिंदगी में भी उतार सकें।

आईएएनएस को दिए खास इंटरव्यू में अद्रिजा ने जन्माष्टमी मनाने के अपने तरीके के बारे में बात की। उन्होंने कहा, ''मुझे परिवार के साथ यह त्योहार मनाना अच्छा लगता है। मैं किसी बहुत मुश्किल या लंबे रीति-रिवाज का पालन नहीं करतीं लेकिन जन्माष्टमी के लिए समय जरूर निकालती हूं। मेरे लिए इस दिन का माहौल, प्रार्थना और परिवार के साथ रहना ही सबसे खास बात है। त्योहार को मनाने के साथ-साथ उससे जुड़े अर्थ को समझना भी जरूरी है।''

भगवान कृष्ण के उपदेशों में से जिस बात को अद्रिजा अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा अपनाने की कोशिश करती हैं, वह है बिना नतीजे की चिंता किए अपना सर्वश्रेष्ठ देना। उन्होंने कहा, ''इंसान हर चीज को अपने हिसाब से कंट्रोल नहीं कर सकता लेकिन वह अपनी मेहनत और कोशिश को जरूर कंट्रोल कर सकता है। इसलिए मैं अपने काम पर ध्यान देने और पूरी मेहनत करने की कोशिश करती हूं। अगर नतीजा अच्छा आता है तो मुझे खुशी होती है लेकिन अगर चीजें मेरी मुताबिक नहीं होतीं तो मैं उससे सीख लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करती हूं।''

अद्रिजा ने कहा, ''मेरी जिंदगी में भी ऐसे मौके आए हैं, जब मुझे आसान और सही रास्ते में से किसी एक को चुनना पड़ा। कई बार आसान विकल्प आकर्षक लगता है लेकिन अगर आपका दिल कह रहा है कि कुछ सही नहीं है, तो आपको उसकी आवाज सुननी चाहिए। भले ही उस समय सही फैसला लेना मुश्किल लगे लेकिन बाद में इंसान अपने फैसले को लेकर खुद के बारे में बेहतर महसूस करता है।''

उन्होंने कहा, ''मुझे लगता है कि कृष्ण की कहानी की सबसे खूबसूरत बातों में से एक यह है कि जिंदगी में मुश्किल दौर हमेशा नहीं रहता। हर किसी की जिंदगी में कठिन समय आता है लेकिन ऐसे समय में विश्वास बनाए रखना और आगे बढ़ते रहना जरूरी है। कई बार इंसान को यह पता नहीं होता कि आगे क्या होने वाला है, फिर भी उसे भरोसा रखना चाहिए कि आने वाला समय बेहतर हो सकता है।''

जब आईएएनएस ने उनसे पूछा कि भगवान कृष्ण की कौन-सी खूबियां उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित करती हैं, तो उन्होंने कहा, ''लोगों को समझने और उनकी जरूरत के हिसाब से उनका साथ देने की कृष्ण की खूबी मुझे काफी प्रेरित करती है।''

--आईएएनएस

पीके/पीएम

Share this story