Samachar Nama
×

अनुपम खेर ने मां दुलारी की वापसी पर किया खास पोस्ट, बताया दिल का हाल

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर की मां, दुलारी, काफी दिनों के बाद शिमला से वापस लौटीं। मां को इतने दिनों के बाद देख अभिनेता काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मां के प्रति अपने भाव को बयां किया।

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर की मां, दुलारी, काफी दिनों के बाद शिमला से वापस लौटीं। मां को इतने दिनों के बाद देख अभिनेता काफी इमोशनल नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मां के प्रति अपने भाव को बयां किया।

अभिनेता अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे मां का स्वागत करते हुए बताते हैं कि इतने दिनों में उन्होंने मां को कितना याद किया था। अभिनेता अपनी मां से कहते हैं कि वे काफी पतली हो गई हैं। जब उन्होंने पूछा कि क्या आप ठीक से खाना खा रही हैं, तो दुलारी ने जवाब दिया कि हां, खाना तो खाती हूं, लेकिन बहुत कम। इस पर अभिनेता ने मजाक में कहा कि इतना पतला होना आपके लिए अच्छा नहीं है, आप कोई मॉडल थोड़ी हैं।

बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने अपने हाल के काम के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी-अयोध्या में शूटिंग की है, जिसमें राम जन्मभूमि भी शामिल है। इसके बाद 'खोसला का घोसला' और हैदराबाद में भी शूट किया।

वीडियो पोस्ट कर अभिनेता ने लिखा, "मां वापस आ गई और प्यार। मां डेढ़ महीने शिमला में रहने के बाद वापस आईं। बहुत दिनों बाद मिला तो देखा, थोड़ी दुबली हो गई हैं। यह देखकर मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। जब मैंने उनसे पूछा, तो बोलीं, "भूख नहीं लगती।"

अभिनेता ने बताया कि भले ही उनकी मां पहले से दुबली हैं, लेकिन जोश, शरारत और किस्सों का खजाना आज भी बरकरार है। उन्होंने लिखा, "कभी सबके पैसे खुद देने की जिद, कभी भाई साहब की कूड़ेदान में फेंकी हुई खांसी की दवाई की बोतल निकाल लाना। उनके किस्से इतने होते हैं कि वीडियो बीच में रोककर दोबारा रिकॉर्ड करना पड़ा।"

अभिनेता ने बताया कि उनकी भाभी रीमा मां का काफी अच्छे से ख्याल रखती हैं। उन्होंने लिखा, "भाभी रीमा मां की बातों और जज्बातों को धीरे-धीरे समझने लगी हैं। मां के किस्से दुनिया के सबसे खूबसूरत किस्से होते हैं। उनकी हर बात में मासूमियत, अपनापन और जिंदगी है। सच कहूं तो मां सिर्फ हमारे घर को नहीं, अपनी मौजूदगी से पूरी दुनिया को खूबसूरत बना देती हैं।"

उन्होंने आखिरी में लिखा, "आज उनसे मिलकर एहसास हुआ कि मैंने उन्हें कितना ज्यादा मिस किया था। मां, आप बस यूं ही हंसती, बोलती, अपने किस्से सुनाती रहो और हां, थोड़ा खाना भी खाया करो।"

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story