Samachar Nama
×

अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग लिए सात फेरे, वीडियो में देंखे अर्जुन कपूर ने बहन को मंडप तक पहुंचाया; जान्हवी-खुशी ने निभाईं रस्में

अंशुला कपूर ने रोहन ठक्कर संग लिए सात फेरे, वीडियो में देंखे अर्जुन कपूर ने बहन को मंडप तक पहुंचाया; जान्हवी-खुशी ने निभाईं रस्में

बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। इस खास मौके पर कपूर परिवार के सदस्य और फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं।

शादी समारोह में अंशुला की सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने भी पारिवारिक रस्मों में हिस्सा लिया। वहीं, बड़े भाई अर्जुन कपूर अपनी बहन को मंडप तक लेकर पहुंचे। यह भावुक पल शादी के सबसे खास लम्हों में से एक रहा।

शादी के बाद अंशुला कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए रोहन ठक्कर के लिए एक भावुक संदेश भी लिखा। उन्होंने लिखा,

"इतने सारे लोगों में, इतनी सारी जगहों में और इतने सही-गलत वक्तों के बीच, वो तुम थे। और जिंदगी के हर मोड़, हर उतार-चढ़ाव और हर अनपेक्षित सफर के बाद भी... आज भी तुम ही हो। मेरी सबसे पसंदीदा बातचीत। मेरी सबसे सुकूनभरी जगह। मेरी सबसे आसान और सबसे खूबसूरत पसंद। हमेशा तुम ही, रोहन ठक्कर।"

अंशुला के इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों और उनके प्रशंसकों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें पूरे कपूर परिवार की खुशी और पारिवारिक बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

Share this story

Tags