Samachar Nama
×

अंकित बालियान हत्याकांड पर बोले पिता- हत्यारे को सामने लाओ, नहीं तो तब तक धरना जारी रहेगा

शामली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में उनके पिता सत्यवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके बेटे के हत्यारे को उनके सामने लाया जाए।

शामली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में उनके पिता सत्यवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनके बेटे के हत्यारे को उनके सामने लाया जाए।

अंकित बालियान के पिता सत्यवीर सिंह प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा, "मेरे सामने उस व्यक्ति को लेकर आओ, जिसने मेरे बेटे की हत्या की। हमारी बस यही मांग है। इससे ज्यादा हम कुछ नहीं चाहते हैं, हमारा धरना प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।

सत्यवीर सिंह ने बताया कि उनके बेटे का न तो किसी भी व्यक्ति से कोई बातचीत थी और न ही उठना-बैठना। उन्होंने कहा, "उसका किसी से कोई मतलब नहीं था और न ही किसी प्रकार की बातचीत। हरियाणा में ही वह रह रहा था और यहीं पर संपर्क था और बाहर उसका कोई संपर्क नहीं था। हां, एक कमेटी है, जो इससे बात करती थी। हालांकि, हमें उसके बारे में कुछ नहीं पता है।"

बता दें कि बुधवार शाम अंकित बालियान अपने जिम से निकल रहे थे कि तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही शामली कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची थी, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया, "शाम करीब 7 बजे सूचना प्राप्त हुई कि अंकित बालियान कोतवाली शहर में एक जिम में एक्सरसाइज करने आते थे, जैसे ही वह वहां से निकले, उन्हें गोली मारी गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार लड़के थे, जो दो बाइक पर आए थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं। मौके से हमें दो-तीन खोखे मिले थे। पूरी टीम मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपी की पहचान की जा रही है।"

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में जानकारी मिली है कि गायक सोनीपत में रहकर गाने बनाता था, लेकिन वहां पर विवाद होने के बाद यहां भाग कर आ गया था। ऐसे में संभावना है कि यह पूरा मामला हरियाणा और सोनीपत से जुड़ा हुआ है। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है और हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। घटना के जल्द खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

Share this story