वीडियो में देंखे अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं नया रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’, प्रोमो हुआ रिलीज
अभिनेता Anil Kapoor ने ‘बिग बॉस OTT 3’ की मेजबानी के बाद अब अपने नए रियलिटी शो India Ke Top 1% का ऐलान कर दिया है। शो का पहला प्रोमो हाल ही में जारी किया गया, जिसमें अनिल कपूर एक अलग और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।रिलीज हुए प्रोमो में अनिल कपूर एक मीटिंग रूम से बाहर निकलते दिखाई देते हैं। टाई ढीली करते हुए वह मजाकिया अंदाज में कहते हैं, “किसी भी मीटिंग से निकलो तो दिमाग का शॉट हो जाता है। कोई हार्वर्ड से, कोई हावड़ा से है। इनकी डिग्री का क्या आचार डालूं? सिंपल सा सवाल पूछो तो रट्टू तोते की तरह किताब में घुस जाते हैं।”
ज्ञान और समझ की होगी असली परीक्षा
प्रोमो से संकेत मिल रहे हैं कि ‘इंडिया के टॉप 1%’ सिर्फ किताबों के ज्ञान पर आधारित शो नहीं होगा, बल्कि इसमें प्रतिभागियों की सोच, समझ, तर्कशक्ति और वास्तविक जीवन में समस्याओं को हल करने की क्षमता की परीक्षा ली जाएगी।
अनिल कपूर का नया अंदाज
शो के प्रोमो में अनिल कपूर अपने चिर-परिचित ऊर्जावान और बेबाक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। उनका संवाद दर्शकों के बीच तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। प्रोमो से यह भी साफ है कि शो में मनोरंजन के साथ-साथ बुद्धिमत्ता और व्यावहारिक ज्ञान को भी अहमियत दी जाएगी।
‘बिग बॉस OTT 3’ के बाद नया प्रोजेक्ट
अनिल कपूर हाल ही में Bigg Boss OTT 3 को होस्ट करते नजर आए थे। अब ‘इंडिया के टॉप 1%’ के जरिए वह एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में नई चुनौती के साथ वापसी कर रहे हैं।
दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
प्रोमो रिलीज होने के बाद शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि मेकर्स ने अभी शो की लॉन्च डेट और प्रतियोगिता के प्रारूप से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन प्रोमो ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफलता हासिल की है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि ‘इंडिया के टॉप 1%’ किस तरह का फॉर्मेट लेकर आता है और अनिल कपूर इसमें दर्शकों को कितना नया अनुभव दे पाते हैं।

