Samachar Nama
×

'अमरन' के निर्देशक को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर साई पल्लवी ने किया खास पोस्ट

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी को तमिल फिल्म 'अमरन' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अलावा सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड म्युजिक और सर्वश्रेष्ठ संपादन सहित तीन राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए हैं। मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री साई पल्लवी ने निर्देशक को बधाई दी।

साई पल्लवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजकुमार पेरियासामी की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "मेरा दिल खुशी से भर गया है। यह सफर बिल्कुल आसान नहीं था। आपने अपनी कहानी को पूरी मेहनत, हिम्मत और सम्मान के साथ लोगों तक पहुंचाया। यह लिखते हुए मैं भावुक हो रही हूं। मैंने आपकी पूरी यात्रा देखी है और आज आपको यह सम्मान मिलते हुए देखना मेरे लिए बेहद खास पल है। प्रिय राजकुमार केपी सर, मुझे आप पर बहुत गर्व है। आपकी सफलता से मुझे बेहद खुशी है और मैं आपकी जीत को अपनी जीत की तरह मना रही हूं।"

अभिनेत्री ने फिल्म के संगीत निर्देशक जी.वी. प्रकाश और संपादक कलाइवाणन को भी बधाई दी, जिन्हें फिल्म में उनके योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

वर्ष 2024 में रिलीज हुई 'अमरन' तमिल भाषा की बायोग्राफिकल एक्शन वॉर फिल्म है। यह भारतीय सेना के अधिकारी मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन और उनकी पत्नी इंदु के साथ उनके संबंधों पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि मेजर मुकुंद जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान का नेतृत्व करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देते हैं।

फिल्म में मेजर मुकुंद के सैन्य जीवन के साथ उनकी पारिवारिक और भावनात्मक यात्रा को भी दर्शाया गया है। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों की सराहना मिली और इसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। सिनेमाघरों में प्रदर्शन के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story