कांस 2026 में आलिया का आइवरी साड़ी में लुक आया सामने, उर्वशी भी हुईं शामिल, फुटेज में जानें 40 साल पुरानी फिल्म दिखाई जाएगी
दुनियाभर के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में शामिल Cannes Film Festival का आगाज 12 मई से हो चुका है। यह भव्य आयोजन 23 मई तक फ्रांस के खूबसूरत फ्रेंच रिवेरा में आयोजित किया जाएगा, जहां दुनियाभर के फिल्म सितारे, निर्देशक और कलाकार अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं।
इस बार कांस में भारतीय सितारों का जलवा खास चर्चा में है। Alia Bhatt ने लोरियल पेरिस की ओर से कांस में शिरकत की है और उनके अब तक तीन अलग अलग लुक सामने आ चुके हैं। तीसरे लुक में आलिया मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई आइवरी साड़ी में नजर आईं, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
आलिया भट्ट फ्रेंच रिवेरा स्थित भारत पैवेलियन भी पहुंचीं, जहां उन्होंने फिल्म निर्माता Ashutosh Gowariker के साथ 57वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया का पोस्टर और क्रिएटिव विजन लॉन्च किया। इस दौरान भारतीय सिनेमा और संस्कृति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस साल कांस के रेड कार्पेट पर भारत की कई चर्चित हस्तियां नजर आने वाली हैं। आलिया भट्ट और Urvashi Rautela के अलावा Aishwarya Rai Bachchan, Mouni Roy, Aditi Rao Hydari और Ehsaas Channa भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।
वहीं अभिनेत्री Tara Sutaria इस बार कांस रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों में खास उत्साह देखा जा रहा है। भारतीय सिनेमा को इस बार कांस के क्लासिकल सेगमेंट में भी विशेष पहचान मिली है। लगभग 40 साल पुरानी मलयाली फिल्म Amma Ariyan की स्क्रीनिंग कांस में की जाएगी, जिसे भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

