Samachar Nama
×

एक्टर नकुल मेहता ने पेरेंटिंग को बताया खेती जैसा, बोले- बच्चों को प्यार और सही माहौल देना सबसे जरूरी

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन से लेकर ओटीटी की दुनिया में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले अभिनेता नकुल मेहता ने हाल ही में पेरेंटिंग पर खुलकर बात की।
एक्टर नकुल मेहता ने पेरेंटिंग को बताया खेती जैसा, बोले- बच्चों को प्यार और सही माहौल देना सबसे जरूरी

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन से लेकर ओटीटी की दुनिया में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में राज करने वाले अभिनेता नकुल मेहता ने हाल ही में पेरेंटिंग पर खुलकर बात की।

शुक्रवार को एक्टर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में एक पॉडकास्ट क्लिप शेयर किया, जिसमें उन्होंने माता-पिता बनने की जिम्मेदारी को खेती-किसानी से जोड़कर बहुत ही खूबसूरत तरीके से समझाया।

नकुल ने कहा, "माता-पिता भी एक किसान जैसे हैं। किसानअपने खेतों में जैसे बीज बोता है, पानी देता है, धूप-बारिश का ख्याल रखता है और फसल को जानवरों-कीड़ों से बचाता है, वैसे ही माता-पिता भी अपने बच्चों की देखभाल करते हैं। हमारा काम है बच्चों को सही माहौल देना। उन्हें ढेर सारा प्यार, देखभाल और अच्छी परवरिश देना, ताकि वे मजबूत और अच्छे इंसान बनकर बड़े हो सकें।"

अभिनेता नकुल मेहता ने कहा कि इंसान सदियों से विकास करता आया है और आगे भी करता रहेगा। पानी और धूप की तरह विकास तो होता ही है, लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि हम अपने बच्चे को कैसा माहौल दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "आज के समय में बच्चे इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में बड़े हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें सही राह दिखाना बेहद जरूरी है।"

नकुल ने भविष्य की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा, "हमारे बच्चे एक ऐसी दुनिया में बड़े हो रहे हैं, जहां एआई का इस्तेमाल बहुत बड़ा असर डालेगा। हम नहीं जानते कि कल की दुनिया कैसी होगी, इसलिए हमें उन्हें हर चीज सिखाना जरूरी नहीं है, लेकिन हम उनकी जिंदगी में आत्मविश्वास, खुद पर भरोसा और बहुत सारा प्यार भर सकते हैं। अगर हम उन्हें भावनात्मक सुरक्षा दे दें, तो वे किसी भी परिस्थिति का सामना करने के लिए मजबूत बन जाएंगे।"

अभिनेता दो बच्चों के पिता हैं। 28 जनवरी 2012 को प्रोड्यूसर और सिंगर जानकी पारिख से शादी करने के बाद उन्होंने साल 2013 में पहले बेटे सूफी का स्वागत किया था, जबकि दूसरे बेटे का स्वागत साल 2025 में किया था।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story

Tags