Samachar Nama
×

आमिर खान के जन्मदिन पर 'जग्गू दादा' ने बरसाया प्यार, शुभकामनाएं दीं

मुंबई, 14 मार्च (आईएएनएस)। 'मिस्टर परफेक्ट,' यानी कि आमिर खान ने अपनी फिल्मों के जरिए न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन किया है, बल्कि अभिनय और कहानी कहने के तरीके में मायने भी बदले हैं। पिछले कई दशकों से उन्होंने ऐसी फिल्में दीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस में हिट होने के साथ समाज को उस पर विचार करने पर भी मजबूर किया।

शनिवार को अभिनेता अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्त और मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ उर्फ जग्गू दादा ने उन्हें बधाई दी।

जैकी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर आमिर की तस्वीर शेयर की। इसके साथ जैकी ने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं आमिर खान। बहुत सारा प्यार।"

'लगान,' 'रंगीला,' 'तारे जमीन पर,' '3 इडियट्स,' 'पीके,' और 'दंगल' जैसी फिल्में देकर हर किसी को मनोरंजन करने वाले अभिनेता आमिर खान और जैकी की दोस्ती काफी पुरानी और गहरी है। दोनों ने साथ में रंगीला और धूम-3 में साथ में काम किया है और एक-दूसरे के प्रति बहुत सम्मान रखते हैं।

रंगीला में आमिर खान (मुन्ना) और जैकी श्रॉफ (राज कमल) ने उर्मिला मातोंडकर के साथ मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। वहीं एक्शन थ्रिलर धूम 3 में आमिर खान मुख्य विलेन की भूमिका में थे, जबकि जैकी श्रॉफ ने उनके पिता की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

आमिर खान की फिल्मों में कहानी का चयन, किरदारों की गहराई और परफॉर्मेंस हमेशा अलग देखने को मिलती है। वे अपनी हर फिल्म में कुछ नया डालते हैं, फिर चाहे वह कॉमेडी, ड्रामा या फिर एक्शन फिल्में ही क्यों न हो। यही कारण है कि शबाना आजमी ने उन्हें मिस्टर परफेक्ट का नाम दिया था।

आमिर अपनी फिल्मों की कहानी और किरदारों को लेकर बहुत गंभीर रहते हैं। उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' में पुलिस वाले का एक रोल था, जिसे रवि किशन ने निभाया था। कहा जाता है कि यह रोल पहले आमिर खान करने वाले थे, लेकिन ऑडिशन के दौरान उन्हें इस रोल के लिए रिजेक्ट कर दिया गया था। इसके बाद रवि किशन को यह किरदार मिला और उन्होंने इसे बहुत ईमानदारी से निभाकर उसमें जान डाल दी।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story

Tags