Samachar Nama
×

तीसरी शादी के बाद ट्रोल हुए आमिर खान, वीडियो में जाने 'लव जिहाद' के आरोपों पर बोले- मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया

तीसरी शादी के बाद ट्रोल हुए आमिर खान, वीडियो में जाने 'लव जिहाद' के आरोपों पर बोले- मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी तीसरी शादी के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उन्हें 'लव जिहाद' का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए निशाना बनाया। इन आरोपों पर अब आमिर खान ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि उनकी किसी भी शादी में धर्म परिवर्तन नहीं हुआ।

वेबसाइट रेडिफ को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा कि उनकी तीनों शादियां सिविल मैरिज थीं और किसी भी पत्नी ने शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई हैं और उनकी शादी पूरी तरह कानून के तहत हुई है।

'किसी ने धर्म नहीं बदला'

आमिर खान ने कहा, "मेरी तीनों शादियों में किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया, क्योंकि सभी शादियां सिविल मैरिज थीं। लोगों को बिना पूरी जानकारी के किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।"उन्होंने यह भी बताया कि उनका परिवार हमेशा से विभिन्न धर्मों का सम्मान करता आया है और परिवार में अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच विवाह होते रहे हैं।

परिवार का उदाहरण देकर दिया जवाब

'लव जिहाद' के आरोपों का जवाब देते हुए आमिर ने अपने परिवार का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी इरा खान की शादी एक हिंदू युवक से हुई है। वहीं उनकी दोनों बहनों निखत खान और फरहत खान के पति भी हिंदू हैं। इसके अलावा उनके कजिन मंसूर खान की शादी एक ईसाई महिला से हुई है।आमिर ने कहा कि उनके परिवार में रिश्ते हमेशा आपसी सम्मान, समझ और व्यक्तिगत पसंद के आधार पर बने हैं, न कि धर्म के आधार पर।

5 जुलाई को हुई थी निजी शादी

आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल में आमिर के घर पर बेहद निजी समारोह में शादी की। इस समारोह में दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।दोनों ने शादी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए और इसके बाद विवाह को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में पंजीकृत कराया गया। इस शादी को पूरी तरह निजी रखा गया था और बाद में इसकी जानकारी सार्वजनिक हुई।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

आमिर खान की तीसरी शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया प इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। जहां कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, वहीं कुछ यूजर्स ने उनकी शादी को लेकर 'लव जिहाद' जैसे आरोप लगाए। अब आमिर खान ने इन आरोपों पर अपनी बात रखते हुए साफ कर दिया है कि उनकी शादी पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत हुई है और इसमें किसी प्रकार का धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की निजी जिंदगी और उसके वैवाहिक फैसलों का सम्मान किया जाना चाहिए।

Share this story

Tags