Samachar Nama
×

Vikrant Massey ने अपनी मंगेतर के साथ रचाई शादी, सामने आई तस्वीर

Vikrant Massey and Sheetal Thakur are married! First pics out

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता विक्रांत मेस्सी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्रांत मेस्सी ने अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं। विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर की शादी की तस्वीरें सामने आई है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए हैं। दोनों की शादी में द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाली अभिनेत्री और कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती भी नजर आई थी।

Vikrant Massey and Sheetal Thakur are married! First pics out

सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। जिसमे आप देख सकते हैं कि, विक्रांत मेस्सी घोड़ी पर बैठकर अपनी दुल्हनिया को ले जाने के लिए तैयार नजर आ रहे है। वहीं दूसरी तस्वीर में शीतल ठाकुर और विक्रांत में से एक साथ मंडप में बैठे नजर आ रहे हैं। विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर की शादी हिमाचली रीति रिवाज से संपन्न की गई है। अभिनेत्री शीतल ठाकुर ने सादगी भरे अंदाज में मंडप में एंट्री ली है।

Vikrant Massey: क्या अभिनेता विक्रांत मेस्सी ने कर ली मंगेतर शीतल ठाकुर के साथ शादी, जाने इस तस्वीर की सच्चाई

जहां पर अभिनेता उनका इंतजार करते दिखाई दे रहे है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्रांत मेस्सी और शीतल ठाकुर पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे है। इन दोनों की पहली बार मुलाकात टीवी शो के सेट पर हुई थी।

Vikrant Massey and Sheetal Thakur are married! First pics out

Share this story