बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले टाइगर श्रॉफ आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने अपनी जिंदगी के 32 साल पूरे कर लिए हैं। टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म हीरोपंती से की थी और आज वो बॉलीवुड के एक्शन अभिनेता के तौर पर जाने जाते हैं। आज हम आपको टाइगर श्रॉफ के जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं। जिससे वो आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की तैयारी में है।
बड़े मियां छोटे मियां
कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ऐलान किया गया था और इसी के साथ प्रोमो भी जारी किया गया था। ये दोनों पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

गणपत पार्ट वन
गणपत फिल्म में भी अभिनेता टाइगर श्रॉफ नजर आने वाले हैं। जिसका निर्देशन विकास बहल कर रहे हैं। ये फिल्म इसी साल 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ अभिनेत्री कृति सेनन मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

बागी 4
टाइगर श्रॉफ अपनी सुपरहिट सीरीज बागी के चौथी सीरीज में भी दिखाई देने वाले है। जिसमे उनका अलग ही अवतार दिखाई देगा। हालांकि फिल्म में लीड अभिनेत्री को लेकर चुनाव नहीं किया गया है।

हीरोपंती 2
टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म हिरोपंती का सीक्वल बन रहा है, जिसमे उनके साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगे और उनकी ये फिल्म इसी साल 29 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

वार 2
टाइगर श्रॉफ की सुपरहिट फिल्म वार के सीक्वल में नजर आएंगे। जिसमे उनके साथ अभिनेता रितिक रोशन होंगे या नहीं इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई हैं।

