Samachar Nama
×

इस अभिनेत्री की रहस्यमई तरीके से मौत, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

sahana

मनोरंजन न्यूज डेस्क। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर मॉडल और अभिनेत्री सहाना को उनके घर में मृत पाया गया हैं खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, सहाना गुरुवार की रात को मृत पाई गई है। उनका 22 साल की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार को अभिनेत्री सहाना की रहस्यमई मौत रहस्यमय तरीके से मौत हुई है। जिसके बाद अलग अलग तरह की खबरें सामने आ रही है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि अभिनेत्री सहाना की मौत को लेकर उनके पति सज्जाद पर शक किया जा रहा है।

sahana

पुलिस ने सहाना की मौत की सूचना मिलते ही उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस वक्त की आज ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, अभिनेत्री सहाना अपने बाथरूम में मृत पाई गई हैं। उनकी मौत से उनके माता पिता काफी ज्यादा हैरान है। साथ ही उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। इसके अलावा सहाना के माता पिता ने उनके पति पर शक जाहिर किया है। बेटी की मौत के सिलसिले में बात करते हुए सहाना की मां ने कहा कि, मेरी बेटी कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकती है। उसकी हत्या की गई है।

Rajkummar Rao और Bhumi Pednekar की फिल्म भीड़ की रिलीज डेट का खुलासा, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

sahana

अभिनेत्री सहाना की मां के अनुसार, उनकी बेटी अक्सर उनसे अपने पति के सिलसिले में शिकायत भी करती रहती थी कि वह उसे मारता है और ढंग से खाना पीना भी नहीं देता है। अभिनेत्री सहाना की मां का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है और उम्मीद की जा रही है कि जल्दी ही सहाना को न्याय मिलेगा।

द कश्मीर फाइल्स को प्रोपेगेंडा बताने वालों को Anupam Kher ने जमकर लगाई लताड़, देखें पोस्ट

sahana

Kamal Haasan के खिलाफ केस दर्ज, अभिनेता पर लगा ये आरोप

Share this story