अपने एक्स के साथ शाॅपिंग करने निकली Sushmita Sen, वीडियो देख लोगों को आई ललित मोदी की याद
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इन दिनों सुर्खियों में है। बता दें कि, कुछ दिनों पहले सुष्मिता सेन को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। दरअसल बात यह है कि, आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने लव रिलेशनशिप का आधिकारिक तौर पर ऐलान किया था।
जिसके बाद से सुष्मिता सेन और ललित मोदी के रिलेशनशिप को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें सामने आने लगी थी। अब इसी बीच अभिनेत्री सुष्मिता सेन को उनके एक्स बॉयफ्रेंड रहमान शॉल और बेटी रहने के साथ देखा गया। सुष्मिता सेन के एक्स ब्वॉयफ्रेंड के साथ देख कर लोग ललित मोदी को याद कर रहे हैं। सुष्मिता सेन के इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
जिसमे वो अपनी बड़ी बेटी रेने और रहमन शाॅल के साथ शॉपिंग मॉल से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान उन्होंने पर्पल कलर के साथ पैंट के साथ चेक शर्ट पहनी है। जिसमें सुष्मिता खूबसूरत लग रही और उनका यह अंदाज उनके चाहने वालों को पसंद आ रहा है।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में सुष्मिता ने बताया कि, आज उनकी छोटी बेटी अलीशा का आज जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूजर कमेंट करते हुए ललित मोदी को याद कर रहे हैं और एक यूजर ने लिखा कि, ललित भाई का क्या। दूसरे ने लिखा कि, ललित भाई की आंखों में तो आंसू आ गए होंगे।