Sonakshi Sinha ने शेयर किया ऐसा पोस्ट, लोगों ने कहा अभिनेत्री शादी करने जा रही
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बनी रहती है। इसके अलावा आपको बता दें कि वो सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहती है। अब इसी बीच सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल बात है कि उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसके साथ उन्होंने जो कैप्शन लिखा है वह हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में फोटोशूट करवाया है और इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा अलग अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कैप्शन में लिखा वेडिंग ब्लूज। सोनाक्षी सिन्हा की इस पोस्ट को देखकर फैंस भी कंफ्यूज हो गए और उनका कहना है कि कहीं अभिनेत्री अपनी शादी की तरफ इशारा तो नहीं कर रही है।
फैंस को लग रहा है कि सोनाक्षी सिंहा शादी करने जा रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों पर फैंस को कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा खुद की नहीं बल्कि अपने एक दोस्त की शादी के लिए तैयार हुए हैं और इस दौरान उन्होंने फोटोशूट भी करवाया है। आपको बता दें कि सोनाक्षी के अक्सर जहीर इकबाल के साथ कथित अफेयर की खबरें आती रहती है लेकिन अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा खुलासा नहीं किया है।