Samachar Nama
×

Janmashtami 2022 ऑरेंज कलर के ट्रेडिशनल सूट में दही हांडी इवेंट में पहुंची Shraddha Kapoor, देखें तस्वीरें

shraddha

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को हाल ही में पैपराजी ने स्पाॅट किया है। दरअसल बात ये है कि, अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के खास मौके पर मुंबई में आयोजित दही हांडी इवेंट में धमाकेदार एंट्री की। इस दौरान अभिनेत्री श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत ऑरेंज कलर की ट्रेडिशनल सूट में नजर आई। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का ये ट्रेडिशनल अंदाज उनके चाहने वालों को पसंद आ रहा है।

shraddha

इसी के साथ अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में अभिनेत्री हाथ हिलाकर मीडिया का अभिवादन कर रही है। बता दें कि, मुंबई में दही हांडी इवेंट का ग्रैंड आयोजन किया थां। जिसमे अभिनेत्री बतौर चीफ गेस्ट पहुंची थी। श्रद्धा कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

shraddha

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि दही हांडी उत्सव में लोगों की कितनी भीड़ नजर आ रही हैं। वही एक तस्वीर में अभिनेत्री श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ पोज देती नजर आ रही है। यहां पर श्रद्धा कपूर का खास तरह से वेलकम भी किया गया। श्रद्धा कपूर के पहुंचते ही हर किसी की नजर उन पर टिक गई।

लोग अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने उत्साहित नजर आए। अभिनेत्री की तस्वीरें सामने आते ही सुर्खियों में है जिसमें वह भारतीय परिधान में बेहद खूबसूरत और प्यारी लग रही है। अगर हम बात करें श्रद्धा कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है, जिसकी शूटिंग अभिनेत्री पिछले काफी समय से कह रही हैं।

shraddha

Share this story