Samachar Nama
×

Shiv Kumar Subramaniam dies फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर, इस मशहूर अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा

Shiv Kumar Subramaniam dies

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर आई है। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शिव कुमार सुब्रह्मण्यम का निधन हो गया है। शिव कुमार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के नामी गिरामी अभिनेताओं की लिस्ट में आते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है। जिसमे रॉकी हैंडसम, हिचकी, नेल पॉलिश, मीनाक्षी सुंदरेश्वर और 2 स्टेट्स जैसी फिल्में शामिल है। अभिनेता शिव कुमार सुब्रह्मण्यम हमारे बीच नहीं रहे, इस बात की जानकारी बॉलीवुड के डायरेक्टर हंसल मेहता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है।

Shiv Kumar Subramaniam dies

जिसमे उन्होंने बताया है कि शिव कुमार सुब्रह्मण्यम अब इस दुनिया में नहीं रहे, साथ ही उन्होंने शिव कुमार के निधन पर दुख व्यक्त किया है। आपको बता दें कि शिव कुमार सुब्रह्मण्यम का अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी वेस्ट शमघाट में सोमवार की सुबह किया जाएगा। डायरेक्टर हंसल मेहता द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट को आप यहां पर देख सकते हैं।

 

Shiv Kumar Subramaniam dies

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शिव कुमार सुब्रमण्यम पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और अब वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। शिवकुमार सुब्रमण्यम के निधन के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर से शोक की लहर दौड़ गई। शिव कुमार सुब्रह्मण्यम के निधन के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Shiv Kumar Subramaniam dies

Share this story