Samachar Nama
×

Salman Khan की फिल्म से डेब्यू करने के बाद इस सुपरस्टार के सा​थ स्क्रीन शेयर कर सकती हैं Shehnaaz Gill

shehnaaz

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सलमान खान इन दिनों कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जिसमे उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म कभी ईद कभी दिवाली है। फिल्म में सलमान खान के अलावा शहनाज गिल और पूजा हेगड़े जैसी अभिनेत्रियां लीड रोल में नजर आने वाली है। अब इसी बीच अभिनेत्री शहनाज की सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के जरिए शहनाज गिल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही है। इसी बीच शहनाज गिल को सलमान खान के बाद अब दूसरे बॉलीवुड एक्टर अभिनेता के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है।

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने डब्बू रत्नानी कैलेंडर के लिए कराया फोटोशूट, देखकर फैंस हुए क्रेजी

जी हां अभिनेता रितिक रोशन के साथ शहनाज गिल अगली फिल्म में नजर आने वाली है। रितिक रोशन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में रितिक रोशन डैशिंग और स्टाइलिश लुक में दिखाई दे रहे है। वीडियो देखने के बाद शहनाज गिल से भी रहा नहीं गया और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इस स्क्रीन शॉट को शेयर कर  शहनाज गिल ने लिखा कि, वाइब तेरी मेरी मिलदियां।

गोलगप्पे खिलाते नजर आए Akshay Kumar, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये शानदार वीडियो

शहनाज गिल ने जैसे ही स्क्रीनशॉट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। लोग अलग-अलग तरह के कयास लगाने लगे। रितिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने हार्ट और फायर वाली इमोजी को शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है। हालांकि अभिनेत्री शहनाज गिल रितिक रोशन के साथ अगले प्रोजेक्ट में नज़र आएंगी या नहीं इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। शहनाज गिल फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में सलमान खान के अलावा सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, पूजा हेगड़े और वेंकटेश के साथ जरूर नजर आएंगी। उनकी ये फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Ranbir Kapoor की फिल्म शमशेरा का गाना जी हुजूर हुआ रिलीज, बॉलीवुडिया अंदाज में नजर आए अभिनेता

shehnaaz

Aamir Khan की लाल सिंह चड्डा से रक्षाबंधन के क्लैश पर बोलें Akshay Kumar कहा, ये एक अच्छा वीक है

Share this story