Samachar Nama
×

Ranveer Singh के इस वीडियो को देखकर भड़के फैंस ने उड़ाई धज्जियां, कहा परफॉर्मेंस देख रॉकी भाई कोमा में चले गए

ranveer singh movie jayeshbhai jordaar trailer release

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता रणवीर सिंह आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमे उनकी फिल्म सर्कस और अन्नियन की हिंदी रीमेक है। अब इसी बीच अभिनेता रणवीर सिंह एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात यह है कि रणवीर सिंह ने बीते दिन आईपीएल 2022 फाइनल में अपनी डांस परफॉर्मेंस दी। इस दौरान उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर लोगों का दिल जीत लिया और रणवीर सिंह जनरेशन के सबसे बड़े एंटरटेनर बन गए हैं।

Ranveer Singh रोहित शेट्टी की कॉमेडी फ़िल्म में कर सकते है काम ? ,सिम्बा की कामयाब को देखते हुए लिया फैसला

लेकिन कई बार रणवीर सिंह की ये कोशिश उन पर भारी पड़ जाती है। दरअसल बात यह है कि बीती रात रणवीर सिंह ने फैंस की खातिर केजीएफ चैप्टर 2 के सुपरहिट डायलॉग और गाने पर परफॉर्मेंस थी। यही कारण है कि अभिनेता इन दिनों ट्रोल किए जा रहे हैं। साउथ के सुपरस्टार अभिनेता यश के चाहने वाले रणवीर सिंह के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके उन्हें ट्रोल कर रहे है। यूजर ने कहा कि, अभिनेता को सस्ता यश बनने का नशा था।

 

Ranveer Singh: 3 साल तक भटकने के बाद रणवीर सिंह को मिला था फिल्मों में बड़ा ब्रेक

आईपीएल फिनाले 2022 से सामने आया रणबीर सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिस पर फैंस की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। हालांकि कई लोग रणवीर सिंह की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक ने लिखा कि, रणवीर सिंह की ये परफॉर्मेंस देख कर रॉकी भाई कोमा में चले गए।

 

Ranveer Singh की फिल्म ‘सिम्बा’ अब एनिमेटेड वर्जन में

एक ने लिखा कि, रणवीर सिंह माफ करना भाई लेकिन अपने रॉकी भाई जैसा कोई नहीं। अगर हम बात करें रणवीर सिंह की तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म जयेशभाई जोरदार थी। जिस जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।

 

For Film 83, Ranveer Singh was not the first right person

Share this story