Samachar Nama
×

Salman Khan और Sonakshi Sinha की शादी की दूसरी तस्वीर आई सामने, वरूण धवन से है कनेक्शन

salman

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की फोटोशॉप्ड तस्वीरें पिछले कई दिनों से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कई फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि, सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान ने एक दूसरे से शादी कर ली है। हालांकि आपको बता दें कि, इसमे कोई सच्चाई नहीं है। सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान की वायरल हो रही शादी की तस्वीरें फोटोशॉप तस्वीरें हैं, जिसे सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फैन पेज ने शेयर किया था।

salman

बीते दिनों अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इस तस्वीर पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। उन्होंने कहा था कि, लोग इतने मुहूर्त है क्या कि एक नकली फोटो भी नहीं पहचान सकते। हालांकि इस तस्वीर के बाद अब एक और तस्वीर भी सामने आई है। जिसमे सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दूल्हा दुल्हन बने साफ नजर आ रहे हैं।

salman

तस्वीर को देखने के बाद एक बार फिर लोग कंफ्यूज हो गए हैं। इस तस्वीर में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा दूल्हा दुल्हन बने एक दूसरे को नमस्कार करते दिखाई दे रहे हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमे ये दोनों ही कलाकार सफेद रंग के ब्राइडल लुक में दिखाई दे रहे है।

salman

आपको बता दें कि, इस तस्वीर को देखने के बाद आपको बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की तस्वीर याद आ जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की इस तस्वीर को एडिट करके सलमान और सोनाक्षी की तस्वीर बनाई गई है। ओरिजिनल तस्वीर और फेक तस्वीर को आप यहां पर देख सकते हैं। आपको बता दें कि सलमान और सोनाक्षी ने एक साथ फिल्म दबंग सीरीज में काम किया है।

Salman Khan along with Lulia, Jacqueline & others donate essentials from his panvel farmhouse

Share this story