मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म कभी ईद कभी दिवाली को लेकर सुर्खियों में है। जिसकी शूटिंग उन्होंने कुछ समय पहले ही शुरू कर दी है। सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली में शहनाज गिल भी लीड रोल में नजर आने वाली है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कभी ईद कभी दिवाली के जरिए शहनाज के बड़े पर्दे पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रही है। जिसके लिए ना सिर्फ शहनाज गिल बल्कि उनके चाहने वाले भी काफी ज्यादा उत्साहित है।
अब इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान ने शहनाज गिल को फिल्म कभी ईद कभी दिवाली के लिए मुंह मांगी रकम भी दी है। इस बात का खुलासा सूत्रों ने किया है। सूत्रों के हवाले से आई खबरों में बताया जा रहा है कि, शहनाज गिल को सलमान खान ने अपनी फीस चुनने का मौका दिया है। शहनाज गिल के अंदाज और उनका स्टाइल देखकर सलमान खान ने भी उन्हें फिल्म के लिए खुद अपनी फीस चुचने का मौका दिया है।
सूत्रों का कहना है कि शहनाज गिल के भोलापन ने सलमान खान को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया है। आपको बता दें कि फिल्म में सलमान खान के अलावा आयुष शर्मा, पूजा हेगड़े और शहनाज गिल लीड रोल में नजर आने वाले है। बता दें कि, सभी कलाकारों ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इसके अलावा आपको बता दें कि, शहनाज गिल की पिछली रिलीज फिल्म हौसला राख थी जिसमें वह अभिनेता दिलजीत दोसांज के साथ नजर आए थे।