बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे है। जिसके जरिए रणवीर सिंह आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचाने वाले हैं। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्मों की अगर बात करें तो इस लिस्ट में जयेशभाई जोरदार भी शामिल है। जिसकी रिलीज का फैंस पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बात यह है कि बीते दिन अभिनेता रणवीर सिंह ने फेमिना ब्यूटीफुल इंडियन 2022 इवेंट में एंट्री की।

इस दौरान हमेशा की तरह रणवीर सिंह एनर्जेटिक और अलग हेयर स्टाइल में नजर आए। यहां पर रणवीर सिंह ब्लैक कलर के सूट में रेड कारपेट पर दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है। इस इवेंट में अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर बात की है।

ताजा खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, रणवीर सिंह से जब उनकी फिल्म जयेशभाई जोरदार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि, ऐसी पिक्चर है, रुलाएगी नहीं तो पैसा वापस। अभिनेता की इस बात से यह साफ है कि फिल्म काफी इमोशनल करने वाली है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले भी रणवीर सिंह फिल्म रामलीला में गुजराती का किरदार निभा चुके हैं। रणवीर सिंह के साथ फिल्म जयेशभाई जोरदार में अभिनेत्री शालिनी पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। फिल्म अगले साल 13 फरवरी को रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं।


