Samachar Nama
×

Ranbir Kapoor नहीं थे फिल्म एनिमल के लिए मेकर की पहली पसंद, इस अभिनेता को किया था अप्रोच

Ranbir Kapoor: अपनी पहली सैलरी से रणबीर कपूर ने खरीदी थी इतनी महंगी घड़ी

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों एक के बाद एक कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं। बता दें कि उनकी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म शमशेरा और ब्रह्मास्त्र शामिल है। इन फिल्मों के जरिए वो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले है। रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेरा साउथ की फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ने वाली है। अब इसी बीच रणबीर कपूर की एक और फिल्म का ऐलान भी कर दिया गया है।

अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए Ranbir Kapoor शुरू की जबरदस्त ट्रेनिंग

जी हां बता दें कि, एनिमल में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आने वाले है। अब उनकी इस फिल्म से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के लिए वो मेकर की पहली पसंद नहीं थे। रणबीर कपूर से पहले तेलुगू सुपरस्टार को फिल्म के लिए अप्रोच किया था।

Ranbir Kapoor ने अपने चाचा Rajiv Kapoor को कंधा देकर दी अंतिम विदाई

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर से पहले साउथ के सुपरस्टार अभिनेता महेश बाबू को अप्रोच किया था। लेकिन कुछ वजह के चलते बात नहीं बन पाई और इसके बाद रणबीर कपूर को इस फिल्म के लिए कास्ट किया गया। रणबीर कपूर आने वाले दिनों में ब्रह्मास्त्र और शमशेरा के जरिए बॉक्स आफिस पर धमाकेदार वापसी करने वाले है। शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज होगी, तो वहीं ब्रह्मास्त्र इसी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

RANBIR KAPOOR हुए कोरोना वायरस का  शिकार

Share this story