Samachar Nama
×

शादी के बाद स्विट्जरलैंड जा सकते हैं Ranbir Kapoor और Alia Bhatt

Alia Bhatt: रणबीर कपूर के साथ ही लॉकडाउन में रह रही आलिया भट्ट, सामने आया सबूत
बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस वक्त के सबसे चर्चित कपल की लिस्ट में आते हैं। आपको बता दें कि इन दोनों की शादी को लेकर बॉलीवुड गलियारे से अलग अलग खबर सामने आ रही है। खबरों में कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस महीने शादी करने वाले है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के परिवारों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसके अलावा मेहमानों की लिस्ट और बाकी चीजों पर काम किया जा रहा हैं अब इसी बीच खबरें सामने आ रही है कि, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के तुरंत बाद हनीमून मनाने नहीं जा पाएंगे।

सिंपल सलवार सूट के साथ 1.69 लाख के बैग ने Viral किया Alia का देसी लुक

लेकिन अभिनेता रणबीर आलिया भट्ट के पीछे पीछे स्विट्जरलैंड जा सकते हैं। दरअसल बात यह है कि, खबरों में कहा जा रहा है कि, आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड जा सकती है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले है, फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं।

alia

करण जौहर ने फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए स्विट्जरलैंड की लोकेशन तय की है। ऐसे में फिल्म की स्टारकास्ट स्विट्जरलैंड जाने वाली है। जो आलिया भट्ट की शादी के बाद होगा, ऐसे में रणबीर कपूर भी आलिया भट्ट के साथ स्विट्जरलैंड की जा सकते है। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता है। आपको बता दें कि, रणबीर कपूर और आलिया जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।

alia

Share this story