Samachar Nama
×

धोखाधड़ी का शिकार हुए निर्माता Boney Kapoor, बैंक से निकले लाखें रूपए

Boney Kapoor: लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर के पिता का रोल निभाएंगे बोनी कपूर

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर और प्रोड्यूसर बोनी कपूर को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल बात यह है कि वह फिल्म मेकर बोनी कपूर के साथ साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि उनके क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल करके कुछ लोगों ने उनके बैंक अकाउंट से 3.82 लाख रुपए चोरी कर लिए हैं। इस बात की शिकायत बोनी कपूर ने मुंबई की अंबोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है।

Janhvi Kapoor wishes father Boney Kapoor on his 65th birthday

बोनी कपूर की शिकायत दर्ज कराने के बाद में पुलिस ने इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ताजा खबर के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि यह 9 फरवरी को साइबर फ्रॉड ने 5 ट्रांजैक्शन कर बोनी कपूर के बैंक खाते से 3.82 लाख रूपए ट्रांसफर किए। निर्माता बोनी कपूर के अकाउंट से पैसा गुरुग्राम की एक कंपनी के खाते में गया है।

Khushi Kapoor की जबरदस्त होगी बॉलीवुड में एंट्री

इसके बाद बोनी कपूर ने पुलिस को बताया कि, उनसे किसी ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं मांगी थी, साथ ही उनके पास कोई फोन कॉल भी नहीं आया था। शिकायत के अनुसार बोनी कपूर को इस धोखाधड़ी के बारे में तब पता चला जब बैंक के एक अधिकारी ने क्रेडिट कार्ड के बिल के भुगतान के लिए 30 मार्च को उन्हें कॉल किया। इसके बाद बोनी कपूर को पता चला कि उनके अकाउंट से पैसे निकले हैं। हालांकि आपको बता दें कि इससे पहले कई लोगों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की  खबरें आ चुकी है।

Janhvi Kapoor, Khushi and Boney Kapoor get emotional as Filmfare Awards pay tribute to Sridevi. See pics

Share this story